Google Analytics Meta Pixel अबूझमाडियों ने खुद बांस का पुल बनाकर शासन को दिखाया आईना - Ekhabri.com

अबूझमाडियों ने खुद बांस का पुल बनाकर शासन को दिखाया आईना

छत्‍तीसगढ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर के अबूझमाड के ओरछा से 26 किलोमीटर दूर कुडमेल पंचायत के पहुंच विहीन 20 गांवों के लोगों ने शासन से विकास की आस छोड दी है। शासन लाख दावे करे कि अबूझमाड का विकास हो रहा है, लेकिन जमीनी सच्‍चाई यह है कि विकास केवल शासन की फाइलों में हो रहा है। गांववालों ने रोज की समस्‍या का देखते हुए नदी पर देसी जुगाड़ से बांस और कंकड़ पत्थर से पुलिया का निर्माण कर डाला। इसके लिए ग्रामीणों ने लकडी के मोटे तने और बांस की चटाई का इस्‍तेमाल किया है। इस पुलिया में पिलर के लिए बांस का गोल घेरा बनाकर उसे कंकड़-पत्थर से भर दिया।

यह पुलिया ढोढरबेड़ा और कुडमेल के बीच में बना है। इस जुगाड का पुल बनने से अबूझमाड के कुडमेल,  ही फुरपारा,  हरवेल, धोबे डोंगरीपारा पद मेटा,  करान्गुल,  तोयामेटा,  तालबेडा,  लंका, ढोढरबेड़ा,  करांगुल,  पदमेटा, तालाबेड़ा आदि गांवों के लोग अब आसानी से राशन बाजार और जरूरत का सामान लेने मंगलवार को निकलते हैं और दूसरे दिन साप्ताहिक बाजार बुधवार को करके रात्रि विश्राम ओरछा में करते हैं और सुबह गुरुवार को निकलते हैं और शाम को 7:00 बजे के आसपास अपने घर पहुंचते हैं जो गांव के लोग ओरछा आते हैं।

गौर हो कि उस पुल के उस पार लगभग 15 से 20 गांव है जो अत्यंत ही पहुंच विहीन है और नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वहां केवल स्वास्थ्य अमला और शिक्षक ही पहुंच पाते हैं, बाकी सभी विभाग के लिए पहुंच से बाहर है। इस  क्षेत्र में पंचायत के लोग भी जाने से कतराते हैं। पहुंच मार्ग जाटलुर तक बना है इस कारण वहां तक पहुंचना पैदल ही किया जा सकता है।

Read Also  पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला, 21 मामलों में 22 उम्मीदवारों पर FIR

खास बात यह है कि आला अधिकारी नारायणपुर में ही रहकर ओरछा का कार्य संपादन कर रहे हैं। नतीजा यह है कि ग्रामीण अपनी समस्या उन तक नहीं पहुंचा पा रहा है और उनकी समस्या जस की तस बनी रहती है। वहीं अफसर नक्सली समस्या का बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में अबूझमाड़ का विकास हो रहा है कहना बेमानी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई तेज

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...