Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 16 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 16 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन बुद्धि से संबंधित कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी. साथ ही सौम्य वाणी से आपको लाभ होगा, वहीं गायन से जुड़े लोगों को अच्छा मौका हाथ लग सकता है. एकाउंट्स से संबंधित जॉब करने वालों के लिए दिन शुभ है. वहीं ऑफिशियल कार्यभार अधिक रहने वाला है जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे. व्यापारी वर्ग अपने व्यापार बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं. ग्रहों की स्थितियाँ पित्त को बढ़ाने वाली है इसलिए आपको  एसिडिटी से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हाई बी.पी के मरीज भी अलर्ट रहें. जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं, उन्हें आपस में तालमेल बनाकर चलना चाहिए.

वृष- आज का दिन व्यक्तित्व को तरासने पर ध्यान देना चाहिए. जो लोग जॉब में हैं उन्हें कम्युनिकेशन स्किल की कला में पारंगत होना होगा. खासकर सेल्स व मार्केटिंग क्षेत्र से संबंधित लोगों को इस ओर ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को मधुर वाणी बोल-कर ही आज अपने सारे काम निकालने होंगे. अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को विस्तार दें. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल-कूद में भी समय देना होगा. हेल्थ की बात करें तो सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही सिर में चोट-चपेट को लेकर भी सचेत रहें. किसी जरूरत मंद को अपनी क्षमतानुसार दान करें.

मिथुन- आज के दिन अपनी ऊर्जा को संचित करें. नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी. ऑफिस में अपनी टीम के साथ काम करते हुए बॉस के प्लान को सफल बनाना ही मुख्य लक्ष्य रखना होगा. होटल व रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना बनी हुई है. काम के साथ-साथ अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक और कम तेल वाला भोजन का सेवन करना लाभकारी रहेगा. सामाजिक मामलों में आपको ध्यान रखना है कि गलती से भी किसी को अपशब्द न बोले. संतान को लेकर शिकायतें आ सकती हैं, लेकिन आपको बहुत शांति के साथ समस्या का समाधान करना होगा.

 

कर्क- आज के दिन कर्मप्रधान रहते हुए कार्यों को पूरा करना होगा, इसलिए निराश न हो बल्कि कार्य की प्लानिंग करके पूर्ण करना सही रहेगा. ऑफिशियल कार्य के चलते बॉस से मीटिंग हो सकती है पिछले दिनों चल रहें आपके कार्यों की समीक्षा भी होने की आशंका है. बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है कोई पुरानी डील पक्की हो सकती है. सेहत की बात करें तो आज हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, अधिक चिकानाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें. छोटे बच्चों के व्यवहार पर अभिभावकों को नजर रखनी होगी उनका बिगड़ा व्यवहार दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा तक कर सकता है.

Read Also  छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 7 अफसरों को आईएएस अवॉर्ड, इनमें पांच महिलाएं

 

सिंह- आज के दिन अपने स्वभाव को बैलेंस करके रखना ही आपके लिए सबसे प्रमुख कार्य है. ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है जिसको लेकर मन खिन्न रहेगा. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है जो व्यापारी एक से अधिक व्यापार कर रहे हैं उनको लाभ होने की संभावनाएं दिख रही है. युवाओं के भीतर विभिन्न तरीके की प्रतिभाएं दिखाई देंगी, जिसको लेकर करियर चुनाव करने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. कानों से संबंधित दिक्कतों को लेकर परेशान हो सकते हैं.    परिवार के लिए दिन सामान्य रहेगा. पिता व  पिता तुल्य (जैसे- चाचा, ताऊ) के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें.

 

कन्या- आज के दिन पिछले कई दिनों से चल रही कोई समस्याओं का हल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर कर्मक्षेत्र से संबंधित परेशानियां आती दिखाई देंगी. ऑफिस में महिला सहयोगियों को नाराज न करें, वर्तमान समय में उनका आशीर्वाद आपके लिए बेहद जरूरी है. व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है. महिलाएं अपने करियर को लेकर कुछ प्लान कर सकती है. जो महिलाएं कोई व्यापार प्रारम्भ करने के लिए विचार कर रही हैं उनको अभी रूक जाना चाहिए. यदि मीठें का सेवन अधिक करते हों तो उसका संतुलित सेवन करना होगा. संतान के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है.

 

तुला- आज के दिन बुद्धि काफी प्रखर रहेगी जिससे धन कमाने को लेकर खूब आईडिये आएंगे. प्रोफेशनल तरीके से सोचना लाभकारी होगा. किसी को दिया कर्ज भी आज वापस प्राप्त हो सकता है. ऑफिशियल कार्यों को लेकर शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदों में अधिक ध्यान देना चाहिए. हेल्थ में बैक पेन रहेगा, जिन लोगों को चिक से संबंधित समस्या रहती है उनको सचेत रहने की आवश्यकता है. पितामह के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अगर वह आपसे दूर है तो फोन पर उनका हाल-चाल अवश्य लेते रहें. समाज में जन-कल्याण के कामों में योगदान देना चाहिए.पालतू जानवरों को भोजन कराएं.

Read Also  आज का राशिफल 17 जुलाई 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन मन-मस्तिष्क आपके अनुसार बहुत तेज काम नहीं करेगा. बुद्धि आराम करने के मूड में रहेगी. ऑफिस में छोटी-छोटी बातों को लेकर सहकर्मियों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. व्यापारी वर्ग कानूनी दांव पेंच से बच कर रहें. जो विद्यार्थी आज आराम करना चाहते हैं तो वह रिलैक्स कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा वहीं दूसरी ओर अपना मन पसंद व्यंजन का सेवन कर सकते हैं. सेहत को लेकर केवल अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए. परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको पारिवारिक वातावरण को हल्का-फुल्का रखने की कोशिश करनी चाहिए.

 

धनु- आज के दिन मन हर्षित रहें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, बेवजह की बातों को मानसिक व शारीरिक स्तर तक न ले जाएं. ऑफिस की बात करें तो लक और कर्म का अच्छा कांबिनेशन नहीं है वर्तमान समय में नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपके बनते हुए कार्य को बाधित कर सकता है. स्टेशनरी का व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत आने पर बड़े भाई की मदद ले सकते है. स्वास्थ्य में महिलाएं सचेत रहें हार्मोंश संबंधित परेशानियां दिक्कतें पैदा कर सकती हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है.

 

मकर- आज के दिन दूसरों के साथ तुलनात्मक व्यवहार करने से बचना होगा यानी कोई छोटा हो या बड़ा सबसे सम व्यवहार करें हो सकता है आपका तुलनात्मक व्यवहार किसी को ठेस पहुंचा जाएं.  वहीं दूसरी ओर लाभ को देखकर किसी से मित्रता न करें. नौकरी को लेकर नकारात्मक विचार शांति को भंग कर सकता है. जो व्यापारी व्यापार बदलने की सोच रहें हैं उनको बिना किसी सलाह के कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए. हेल्थ में हड्डी के रोगियों को अलर्ट रहना होगा, वहीं घुटने में दर्द को लेकर भी परेशान हो सकते है.  पड़ोसियों से संबंध मधुर बना कर रखें, विवाद होने की आशंका है.

Read Also  आज का राशिफल 30 मई राशिफल 2020

 

कुम्भ- आज के दिन सकारात्मक विचारों का दामन न छोड़े, क्योंकि आपका गिरता हुआ मनोबल शत्रु को मजबूत करने वाला होगा, साथ ही कुछ ऐसे लोग भी टकरा सकते हैं जो आपको भ्रमित करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे, इसलिए दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करना उत्तम रहेगा. ऑफिशियल कार्यों में रुकावटे आएंगी वहीं दूसरी ओर कार्य में मन भी कुछ कम लगेगा. व्यापारी वर्ग कर्मचारियों से गर्मागर्मी न करें, अन्यथा कर्मचारी नाराज होकर नौकरी छोड़ने तक का विचार कर सकते हैं. बढ़ते वजन को लेकर अलर्ट रहना होगा, इसको कम करने के लिए दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें. परिवार के साथ अधिक समय बिताएं.

 

मीन- आज के दिन यदि यात्रा पर जाने का प्लान है तो उसे टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि नकारात्मक ग्रहों कि स्थितियां दुर्घटना व रोगों के चपेट में आपको ले सकती है. जो लोग विदेशी कंपनियों में जॉब करते हैं उनको नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका है. बिजनेस की बात करें तो कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन कष्टकारी रहेगा. घर कि महिलाओं को दिन अधिक कार्यभार संभालना पड़ सकता हैं वहीं दूसरी ओर किसी कि बात को दिल तक न ले जाए. स्वास्थ्य की दृष्टि से चोट लगने की आशंका है. छोटी से छोटी खुशी परिवार के लोगों के साथ बांटना आपको प्रसन्नता से भर देगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *