Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी विशेष सम्मान प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो उठेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी शत्रु के कारण थोड़ा परेशान नजर आएंगे, लेकिन वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप यदि संतान को विदेश में शिक्षा दिलाना चाहते हैं,  तो उसमें आज आप दाखिला दिला सकते हैं। आज सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन आदि की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय की नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे। जिसमे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज  परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे  कर सकते हैं, जिन्हे आप   पूरी करते नजर आएंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि उन्हें आज आप अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो अगर आपने अपने मन की बात किसी को बताई, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जो लोग आपको अत्यधिक प्रिय हैं, वह आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आज आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज मनोरंजन के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी वह किसी कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ  वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सोच विचार कर चलने का होगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज  आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात्रि का समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको अपने घर परिवार के यदि किसी भी सदस्य के लिए किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आपको सोच विचार करना होगा। आज आप अपने पिताजी से सलाह लेकर कार्य करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उलझने से बचना होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसे पूरे उत्साह व लगन के साथ करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी व उनको पदोन्नति या वेतन वृद्धि दोनों में से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज छोटे व्यापारियों को लाभ कम होगा, लेकिन वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए होगा कि आज आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज थोड़ा बहुत जोखिम उठाएंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवसाय मे किसी को भी पार्टनर बनाने से पहले उसके बारे में भली-भांति जानना होगा। आज आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के लिए समय निकाल सकते हैं। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकग्रता बढ सकती है, लेकिन उसमें आपको किसी भी गलत निर्णय पर नहीं पहुंचना है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए यदि आज कोई दिक्कत परेशानी हो, तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आज आपको मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें और खानपान मे लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आज वह किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर रहेगा, इसलिए आज आप दिल खोलकर जोखिम उठा सकते हैं। यदि आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सके, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से ही सब कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आज किसी से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप तनाव को कम कर सकते हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...