Google Analytics Meta Pixel बिजनेसमैन ने खुद का मर्डर किया प्लान, एक करोड़ के लिए दी अपनी सुपारी - Ekhabri.com

बिजनेसमैन ने खुद का मर्डर किया प्लान, एक करोड़ के लिए दी अपनी सुपारी

क्या कोई अपनी ही जान लेने की सुपारी किसी को दे सकता है? सुनने में ये बात अजीब सी लगेगी लेकिन ये सच है। जी हाँ संदिग्ध परिस्थतियों में लापता एक कारोबारी के मर्डर में पुलिस की छानबीन यही बात कह रही है। जानकारी के अनुसार 9 जून को पटपड़गंज से लापता कारोबारी गौरव बंसल का शव रणहौला में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।

इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि कारोबारी गौरव बंसल कर्ज में डूबे थे। उनका खुद का मोटा इंश्योरेंस था। लिहाजा उन्हें आइडिया आया कि अपना मर्डर कराया जाए जिससे इंश्योरेंस की रकम परिवार को मिल जाए। कारोबारी ने अपनी मौत की सुपारी सोशल मीडिया पर मिले एक नाबालिग को दे दी। जिसके बाद नाबालिग ने अपने तीन साथियों को मर्डर के लिए अपने साथ जोड़ा। प्लान के हिसाब से गौरव बंसल खुद का मर्डर कराने के लिए रणहौला पहुंचे जहां एक शख्स ने उनके हाथ बांधे और फिर चारों ने हत्या करके पेड़ पर तंग दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बंसल ने उनसे सिर्फ 90 हजार रुपये में यह काम करवा लिया था। पकड़े गए आरोपियों के नाम मनोज कुमार यादव (21 साल, सब्जी बेचने का काम), सूरज उर्फ सीपी (18, छात्र), सुमित कुमार (26 साल, टेलर) के रूप में हुई है। सभी आरोपी मोहन गार्डन के रहने वाले हैं।

खबर के मुताबकि बीती 10 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि मृतक का नाम गौरव बंसल है और वह आईपी एक्सटेंशन में रहते हैं। मामले में पुलिस ने सूरज नाम के शख्स को हिरासत में लिया। जिसके बाद सूरज ने पुलिस को बताया कि उसने मनोज, सुमित और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक पर कुछ दिन पहले संपर्क में आया। वहीं से कारोबारी ने उसे अपने मर्डर की सुपारी दी थी। मृतक ने मरने से पहले ही पैसे देने का ऑफर दिया था। सूत्रों का कहना है कि कारोबारी का एक से डेढ़ करोड़ का इंश्योरेंस रहा होगा।

Read Also  फर्जी डिग्री लेकर सेना भर्ती में पहुंचे 6 युवक, आर्मी ने पकड़ा

पुलिस ने एक और दवा किया है। उनके मुताबिक गौरव कारोबार में घाटे के कारण डिप्रेशन में थे। गायब होने के पहले गौरव ने अपने फोन से भी नाबालिग से संपर्क किया। गौरव अपनी कार घर में रख किसी और जरिए से रणहौला पहुंचे। रास्ते में आरोपियों को वॉट्सऐप पर अपनी फोटो भेजी जिससे वे उन्हें पहचान पाएं। जैसे ही वह रणहौला पहुंचे, चारों आरोपियों ने उनके हाथ बांधे और गर्दन में फांसी का फंदा बांधकर पेड़ से लटका दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *