Google Analytics Meta Pixel रायपुर पहुंचे नाइजीरियाई कलाकार:एयरपोर्ट पर संस्कृति मंत्री ने किया स्वागत, - Ekhabri.com

रायपुर पहुंचे नाइजीरियाई कलाकार:एयरपोर्ट पर संस्कृति मंत्री ने किया स्वागत,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए कलाकारों का आना शुरू हो गया है। नाइजीरिया के कलाकारों का पहला प्रतिभागी दल सोमवार को रायपुर पहुंच गया। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और विभागीय अफसरों ने खुद हवाई अड्डे पहुंचकर पहली टीम का स्वागत किया। विदेशी लोक नर्तकों ने भी अपने संगीत की झलक दिखाकर उत्सव का माहौल बना दिया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के 27-28 प्रदेशों की टीम आ रही है। करीब सात-आठ देशों से भी कलाकार पहुंच रहे हैं। पहली खेप में नाइजीरिया की टीम आई है। इस पहली टीम का स्वागत करने के लिए आए हैं, ताकि छत्तीसगढ में एक अच्छा माहौल बने। मेहमानों को भी अच्छा लगे, मेहमाननवाजी में छत्तीसगढ़ का नाम हो। भगत ने कहा, आज से टीमों का आना शुरू हो गया है। 27 तारीख तक सभी लोग पहुंच जाएंगे। नाइजीरिया की टीम शनिवार को ही अपने देश से रवाना हो गई थी। रविवार सुबह यह टीम दिल्ली पहुंच गई। वहां से सुबह रवाना होकर यह दल रायपुर पहुंच गया। यह इस वर्ष के आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आने वाला पहला दल है। फिलिस्तीनी लोक नर्तकों का दल भी सोमवार को रामल्ला शहर से रवाना हो गया है। यह दल मंगलवार शाम तक रायपुर पहुंच जाएगा।
उत्सव के लिए उत्साहित हैं कलाकार
नाइजीरिया दल के प्रमुख जेम्स ने कहा, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से आदिवासी कला संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने और बढ़ाने का काम महत्वपूर्ण है। हम पहली बार इसमें आए हैं, लेकिन सब काफी उत्साहित हैं। इसमें विभिन्न देशों एवं राज्यों के कलाकारों के शामिल होने से यह कार्यक्रम काफी मनोरंजक होगा।
फिलिस्तीनी दल भी रायपुर आने के लिए निकला
फिलीस्तीन से अवतार सांस्कृतिक केन्द्र का दाबके कला समूह भी भारत के लिए रवाना हो चुका है। फिलीस्तीन के प्रशासनिक केंद्र रामल्ला स्थित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। भारत के प्रतिनिधिमंडल ने फिलीस्तीन से छत्तीसगढ़ आ रहे अवतार सांस्कृतिक केन्द्र के नृत्य समूह का वहां स्वागत किया है। यह समूह आदिवासी नृत्य महोत्सव में फिलिस्तीन के पारंपरिक दाबके नृत्य का प्रदर्शन करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...