Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी ( 31 OCT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी ( 31 OCT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खींची तलवारें

कहते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेताओं के बीच तलवारें खींच गई है और अब सत्ता -संगठन में दो फाड़ साफ़ दिखाई देने लगा है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पिछले करीब चार महीने से कयासबाजी का दौर चल रहा है। राजनीतिक उठापटक और गर्मागर्मी के बीच सितंबर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को दिल्ली ले जाकर शक्ति प्रदर्शन किया। अब कहा जा रहा है कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा एवं धनेन्द्र साहू ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से भेंट कर अपनी बातें रखी। चर्चा है कि मोहन मरकाम ने अपने जिले कोंडागांव के एक पुलिस अधीक्षक द्वारा रिश्वत मांगने का मुद्दा श्रीमती गांधी के सामने रखा। मोहन मरकाम के आरोप के बाद सरकार ने कोंडागांव में पदस्थ उस एसपी को जशपुर भेज दिया और अब उन्हें कांकेर का डीआईजी बना दिया है। कोंडागांव मोहन मरकाम का विधानसभा क्षेत्र है और वह इसी डीआईजी के इलाके में है। वहीँ मुख्यमंत्री की रेस में शामिल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं और वे सरकारी आयोजन ट्राइबल डांस फेस्टिवल में भी नजर नहीं आए। टीएस सिंहदेव का 31 अक्टूबर को जन्मदिन है और वे इस दिन भोपाल में रहेंगे। लोगों का कहना है कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर के कार्यक्रम में भी वे शायद ही शामिल हों। वहीँ राज्य के कुछ मंत्री भी भूपेश बघेल की धारा से अलग बह रहे हैं। जशपुर में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में टीएस सिंहदेव के समर्थन में बात करने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ धक्कामुक्की और शनिवार को राजीव भवन में एक महामंत्री के साथ एक निगम अध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की घटना से साफ़ है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कब क्या विस्फोट हो जाय किसी को पता नहीं है ?

रीता शांडिल्य का कद घटा

भूपेश सरकार ने 2002 बैच की आईएएस रीता शांडिल्य को राजस्व सचिव के पद से हटाकर सचिव तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग बनाया है। नई पदस्थापना के साथ रीता शांडिल्य प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला की मातहत हो गईं। राजस्व विभाग में वे इंडिपेंडेंट थीं , उनके ऊपर न तो कोई प्रमुख सचिव था और न ही अपर मुख्य सचिव था। कहा जा रहा है खाली पड़ी सरकारी जमीन को बेचने में लेटलतीफी रीता शांडिल्य पर भारी पड़ गया। कहते हैं कलेक्टर कांफ्रेंस में कई कलेक्टर ने खाली पड़ी सरकारी जमीन को बेचने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित होने की शिकायत की। भुइयां पोर्टल की खराबी के चलते धान बेचने के लिए किसानों का पंजीयन न होने का मामला भी रीता शांडिल्य के खिलाफ गया। रीता शांडिल्य की नई पोस्टिंग को लोग उनका कद घटने के तौर पर देख रहे हैं। रीता शांडिल्य की जगह 2005 बैच के आईएएस नीलम एक्का को राजस्व सचिव बनाया गया है।

वाह रे कांग्रेसी नेता

पिछले रविवार को जशपुर में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कांग्रेस के नेता आपस में उलझे गए और उनमें धक्कामुक्की हुई। कहते हैं प्रदेश के प्रभारी सचिव सप्तगिरि उल्का की मौजूदगी में घटित इस घटना को दिखाने और उसके बारे में लिखने वाले पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए जशपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और एक कांग्रेस विधायक थाने पहुंच गए, पुलिस पर दबाव बनाया कि पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए । यह तो “करे कोई, भरे कोई” वाली बात हो गई । घटना को देशभर के पत्रकारों ने कवर किया । सवाल है कि पुलिस किस-किस पर एफआईआर करेगी ? पर कहा जा रहा है कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं का पत्रकारों को संदेश है कि वे गांधी जी के तीन आदर्शवादी बंदर बन जाएं। याने बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो। बताया जाता है जशपुर के कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पत्रकारों को न्यौता ही नहीं था। घटना का वीडियो तो कुछ कांग्रेसियों ने ही बनाकर मीडिया को उपलब्ध कराया, उनके बारे में जिला अध्यक्ष और विधायक जी क्या संज्ञान लेंगे ?

भाजपा में नई पीढ़ी के नेताओं की बढ़ी सक्रियता

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भाजपा की नई पीढ़ी के नेताओं की सक्रियता ज्यादा देखने को मिल रही है। कवर्धा की घटना में राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डे, अभिषेक सिंह और विजय शर्मा जैसे दूसरी पीढ़ी के नेता ज्यादा सक्रिय दिखे। कवर्धा मुद्दे पर विजय शर्मा का आत्मसमर्पण और जेल में भाजपा के बड़े नेताओं की वीआईपी मुलाक़ात चर्चा में है। बिलासपुर के सांसद अरुण साव,ओपी चौधरी और दूसरे ओबीसी नेताओं की गतिविधियां भी बढ़ गईं हैं। ट्विटर के जरिए भूपेश सरकार पर हमले करते अजय चंद्राकर भी दिखते हैं। कहते हैं भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में पुराने चेहरों की जगह नए लोगों पर दांव लगाने वाली है। इस कारण पार्टी की दूसरी पंक्ति के नेताओं को काफी मौका मिल सकता है। ऐसे में कहा जा रहा दूसरी लाइन के नेताओं की सक्रियता स्वाभाविक है।

एक तीर से दो शिकार

इस साल जिलों में एक नवंबर को राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में मंत्रियों की जगह संसदीय सचिव और विधायक मुख्य अतिथि होंगे। आमतौर पर जिलों में झंडावंदन हो या दूसरे कार्यक्रम, सभी में प्रभारी मंत्री को ही अतिथि बनाए जाने की परंपरा है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लीक से हटकर प्रभारी मंत्रियों की जगह विधायकों को नवाज दिया। कहते हैं मुख्यमंत्री को कुछ मंत्रियों के राज्योत्सव से दूरी की भनक लग गई थी। इसके चलते मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिवों और विधायकों को जिलों में राज्योत्सव का मुख्य अतिथि घोषित कर दिया। इससे विधायक तो खुश होकर मुख्यमंत्री का गुण-गान करने लगे हैं, वहीँ प्रभारी मंत्रियों को अपनी स्थिति भी समझ में आ गई। इसे ही कहते हैं एक तीर से दो शिकार करना।

कलेक्टर-एसपी की लिस्ट के संकेत

कलेक्टर और एसपी-आईजी कांफ्रेंस निपटने के बाद अब कुछ जिलों के कलेक्टर और एसपी बदले जाने के संकेत हैं। कहा जा रहा है कि कलेक्टर और एसपी में फेरबदल परफार्मेंस के अनुसार होंगे, पर कहा जा रहा है कि एक ही जगह दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कलेक्टर- एसपी भी इधर-उधर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि दीवाली के बाद ही अब प्रशासनिक सर्जरी की उम्मीद है।

कदम पीछे खींचना पड़ा मंत्री जी को

कहते हैं मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कांफ्रेंस ली तो राज्य के मंत्री ने भी 28-29 को कलेक्टर कांफ्रेंस बुला ली। कहा जाता है कि कलेक्टरों को सूचना भी भेज दी गई और तैयारी करने के निर्देश भी दे दिए। माना जाता है कि जिस विभाग के मंत्री ने कलेक्टर कांफ्रेंस करने की सोची थी , कलेक्टर उस विभाग के पदेन उपसचिव होते हैं। पर अफसरों ने मंत्री जी समझाया कि कलेक्टर कांफ्रेंस करने का अधिकार तो केवल मुख्यमंत्री को है, तो मंत्री को मानना पड़ा और अपना विचार त्यागना पड़ा।



( डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है। )

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *