Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आतंकी संगठन आइएस से की हिंदुत्व की तुलना - Ekhabri.com

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आतंकी संगठन आइएस से की हिंदुत्व की तुलना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और इस्लामिक स्टेट (आइएस) की है। खुर्शीद ने अपनी नई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन आवर टाइम्स” में एक पूरा अध्याय देश में हिदुत्व की बढ़ती विचारधारा के ऊपर लिखा है। ‘द सैफ्रान स्काई”  शीर्षक से लिखे इस अध्याय के पेज 113 पर उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और आइएस से की है। यही नहीं, उन्‍होंने एक चैनल पर सवालों का जबाव देते हुए जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या और पलायन से भी पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि बाहर हो गए तो हो गए। हम क्या करें? भाजपा ने खुर्शीद के दोनों बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस से सफाई की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे हिंदुओं की भावनाओं के साथ-साथ भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इतने कुत्सित विचार किसी एक कांग्रेसी नेता के नहीं, बल्कि यह आज कांग्रेस की विचारधारा बन गई है।

भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुनने और उसे दोयम दर्जे का नागरिक मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुत्व पर हमला करने वाले नेताओं को कांग्रेस में संरक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी हिंदू आतंकवाद और हिंदू तालिबान जैसे जुमलों का प्रयोग करने वाले नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदुओं और हिंदू धर्म का अपमान करने पर कभी भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी ऐसे नेताओं पर कड़ा एक्शन क्यों नहीं लेते?

Read Also  स्वयं के वाहन से अंतर्राज्यीय यात्री, ई-पास प्राप्त करें वेबसाईट या app से

हिंदुत्व की तुलना आइएस से करना गलत  : गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की नई पुस्तक में हिंदुत्व को लेकर असहमति जताई। उन्‍होंनेे कहा कि हिंदुत्व की तुलना आइएस से करना गलत है। आजाद ने खुर्शीद की पुस्तक का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘हम भले ही हिंदुत्व को हिंदू धर्म की मिलीजुली संस्कृति से अलग एक राजनीतिक विचारधारा मानकर इससे असहमति जताएं, लेकिन हिंदुत्व की तुलना आइएस और जेहादी इस्लाम से करना तथ्यात्मक रूप से गलत है।

उधर, सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी को लेकर छिड़े विवाद के बीच अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि ‘हिंदुत्व” ने सनातन धर्म को किनारे लगा दिया है। इसने बोको हराम एवं उसके जैसे दूसरे संगठनों की तरह आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। मैंने इन लोगों को आतंकी नहीं कहा है। सिर्फ यह कहा है कि ये लोग धर्म को विकृत करने में एक जैसे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान पर खुर्शीद ने कहा, मैं उनके साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहता। परंतु इसे गलत कहा है तो हम उनके कहे का सम्मान करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...