Google Analytics Meta Pixel गौवंशियों का संरक्षण और संवर्धन करें, पशु क्रूरता और पशु तस्करी होने पर करें कार्रवाई: महंत - Ekhabri.com

गौवंशियों का संरक्षण और संवर्धन करें, पशु क्रूरता और पशु तस्करी होने पर करें कार्रवाई: महंत

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा है कि गौवंशियों के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही पशु क्रूरता और पशु तस्करी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए। डॉ. महंत रामसुुंदर दास की अध्यक्षता में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्ट्रेट परिसर के अरपा सभा कक्ष में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौवंशियों की रक्षा, उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए गौशालाओं के साथ-साथ गौठानों में पशुओं की चिकित्सा और देखभाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि नव गठित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सीमावर्ती जिला हैं। यहां पशु क्रूरता निवारण समिति के भूमिका और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने समिति का पंजीयन कराने, पशु क्रूरता एवं तस्करी नहीं हो इसके लिए सतर्कता बरतनें तथा तस्करी की शिकायत मिलने पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और अपराधी प्रवृत्ति पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा की गौवंशियों की सेवा के साथ-साथ अन्य जीव जन्तुओं एवं वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन एव पशु चिकित्सा विभाग मिल कर काम करें।
गौवंशियों के लिए अभ्यारण्य बनाने के लिए 50 एकड़ , अंतिम संस्कार के लिए 5 एकड़ जमीन
महंत श्री दास ने मुख्यमंत्री की मंशानुसार जिले में गौवंशियों के लिए अभ्यारण्य बनाने के लिए 50 एकड़ और मृत पशुओं के सम्मान जनक अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन चिन्हित करने कलेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सालयों में इलाज की सभी सुविधाएं रखने, आवारा मवेशियों को सहेज कर गौठानोें में रखने तथा स्कूली बच्चों को गौमाता के प्रति सेवा भाव के लिए संस्कार देने की बात कही। बैठक मे विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने गौसेवा और पशु क्रूरता निवारण के लिए मिल-जुल कर काम करने, गौवंशियों की सेवा के लिए जनजागरण पैदा करने, दुर्घटना में मृत पशुओं का अंतिम संस्कार करने तथा पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही। गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने गौशालाओं में समय-समय पर पशुओं की चिकित्सा, टीकाकरण एवं गौठानों की राशि का सदुपयोग करने कहा। बैठक को राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव ने भी संबोधित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...