टीवी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाली थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्मृति बिना शूटिंग किए ही लौट गई हैं। स्मृति ईरानी यहां अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए आने वाली थीं लेकिन गार्ड ने उन्हें अंदर जाने ही नहीं दिया और आखिरकार स्मृति ईरानी को वापस लौटना पड़ा।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री जब शूटिंग के लिए एंट्रेंस गेट पर पहुंचीं तो वहां का सिक्योरिटी गार्ड उन्हें पहचान नहीं पाया। स्मृति ने उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं और अभी केंद्रीय मंत्री के पद पर भी हैं। इस पर गार्ड ने कहा, ‘हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।’ इसके बाद गॉर्ड ने यह भी कहा कि कोई भी केंद्रीय मंत्री बिना कोई स्पेशल सिक्योरिटी के नहीं घूमते। स्मृति ईरानी यहाँ केवल 1 घण्टे के समय लिये शूट करने आयीं थीं क्योंकि उन्हें आधे घण्टे के बाद भी एंट्री नहीं मिली इसलिए वो वापिस चली गईं उन्हें इस शूट के बाद फ्लाइट के लिए देरी हो रही थी।
हालांकि यह सारी गलतफहमी स्मृति ईरानी के ड्राइवर और द कपिल शर्मा शो के गेटकीपर के बीच हुई। न तो कपिल शर्मा और न ही स्मृति ईरानी को इसकी जानकारी थी। इस घटना के बाद जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कपिल ने सीधे स्मृति से बात कर इस मामले की जानकारी दी है।
एकता कपूर के शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने ‘तुलसी’ का किरदार निभाया था। इस एक शो ने स्मृति को टीवी जगत में बहुत प्यार और पहचान दी। उसी समय से एकता कपूर और स्मृति ईरानी की दोस्ती भी हुई। स्मृति ईरानी और एकता कपूर हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं। दोनों अक्सर पार्टी में साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के लोग भी स्मृति ईरानी की पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हैं। इस किताब के प्रोमोशन के साथ ही हाल फिलहाल में अपने वेट लॉस जर्नी से स्मृति ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...