बेंगलुरु में डिलीवरी ब्वाय की पत्नी ने अपने प्रेमी से शादी रचा ली। इतना ही नहीं इसके लिए उसने प्रेमी की मदद से पति का वीडियो बनवाया, जिसमें पति कह रहा है कि वह स्वेच्छा से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की पड़ताल की गई तो सच्चाई कुछ और निकली।
पीडित पति विकास दास ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया कि कई हथियारबंद लोगों ने उसे निशाने पर ले रखा था। इस कारण उसे वही सब कहना पड़ा, जो उससे कहलवाया गया। उसने बताया कि यह घटना 26 दिसंबर को बेंगलुरु में हुई।
विकास ने बताया कि वह पहले सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता था। उसकी शादी दो साल पहले जमुई जिले की निधि (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को बेंगलुरु ले गया। लड़की का परिवार बेंगलुरु में ही रहता है। वहां वह अपनी मां के साथ दूसरी कंपनी में काम करने जाती थी। कोरोना काल में सिक्योरिटी एजेंसी बंद होने के बाद विकास डिलीवरी ब्वाय का काम करने लगा। इधर, निधि अपनी कंपनी में जमुई जिले के ही सचिन कुमार के संपर्क में आई। दोनों के बीच अंतरंग रिश्ते बन गए। दोनों का एक फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इस बाबत जब विकास ने निधि से पूछताछ की तो उसका प्रेमी अपने आठ-दस हथियारबंद दोस्तों के साथ विकास के पास पहुंचा। उसने विकास को बंधक बनाकर वीडियो बनवा लिया।
वीडियो में विकास से कहलवाया गया कि वह स्वेच्छा से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा रहा है। वीडियो में भी पीछे से किसी के धमकाने की आवाज आ रही है। इसके बाद प्रेमी ने शादी के इस वीडियो को वायरल कर दिया। विकास काफी डरा हुआ है, लेकिन कहता है कि स्थिति सामान्य होने के बाद वह पुलिस में इसकी शिकायत करेगा। वहीं, लड़की के गांव के लोगों का कहना है कि लड़की की मां के भी गांव में किसी के साथ प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर लड़की के परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया था। इधर, लड़की की मां ने भी पूरे गांव पर कोर्ट में केस दायर कर रखा है। लड़के का कहना है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है और उसे न्याय मिलना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...