केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर नया हलफनामा पेश कर दिया है। हलफनामे में उन सारी बातों को स्पष्ट करने की कोशिश की गई है, जिन पर वीरवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ऐतराज जताया था। नए हलफनामे में साफ किया गया है कि CBSE और ICSE दोनों के नतीजे 15 जुलाई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।
सीबीएसई ने बताया कि ये नतीजे तीन पेपर के मूल्यांकन के आधार पर ही जारी होंगे और इसी आधार पर स्टूडेंट्स दाखिला ले सकते हैं। 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स बाद में एग्जाम दे सकते हैं। अगर वे ऐसा विकल्प चुनते हैं तो परीक्षा में हासिल किए गए नंबर ही फाइनल होंगे और असेसमेंट के नंबर नहीं जुड़ेंगे। सीबीएसई के हलफनामे को मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड को नोटिफिकेशन जारी करने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ इस बात पर मुहर भी लग गई कि 1 से 15 जुलाई को होने वाली सीबीएसई की परीक्षाएं अब रद्द कर दी गईं हैं।
अब ऐसे होगा CBSE का असेसमेंट
– जिन छात्रों ने अब तक तीन से ज़्यादा पेपर दिए हैं उनके तीन सर्वश्रेष्ठ पेपर का एवरेज निकाला जाएगा और ये नंबर बचे हुए पेपर में दिए जाएंगे।
– जिन छात्रों ने अब तक तीन पेपर दिए हैं उनके दो सर्वश्रेष्ठ पेपर का एवरेज निकाला जाएगा और ये नंबर बचे हुए पेपर के लिए दिए जाएंगे।
– जिन छात्रों ने अब तक सिर्फ दो पेपर दिए हैं उनके प्रैक्टिकल एग्जाम को मिलाकर एवरेज निकाला जाएगा, हालांकि ऐसे बहुत कम छात्र हैं।
– ICSE बोर्ड अपने असेसमेंट का तरीका एक हफ्ते में सार्वजनिक करेगा।
हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट से क्या-क्या कहा गया
– एसजी ने कोर्ट में कहा कि एग्जाम को लेकर अभी कोई वक्त नहीं बता सकते। अगर हालात ठीक नहीं हुए तो कोई एग्जाम नहीं होगा।
– हमने स्टूडेंट्स को विकल्प दिया है अगर हालात सामान्य होते हैं तो वे एग्जाम दे सकते हैं।
– अगर सामान्य हालात होने पर एग्जाम कराएंगे तो स्टूडेंट्स को नोटिफिकेशन जारी कर दो हफ्ते का समय देंगे ताकि वे एग्जाम देने का विकल्प चुन सकें
– ICSE ने भी सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वो बाद में दसवीं के स्टूडेंट्स को एग्जाम देने का विकल्प दे सकता है। बता दें कि आईसीएससी का औसत नंबर फॉर्मूला सीबीएसई से अलग होता है।
– आईसीएसई आने वाले हफ़्ते में अपना औसत अंक का फॉर्मूला वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी।
– 12वीं के जो छात्र 15 जुलाई तक आने वाले नतीजे से खुश होंगे उनके लिए एग्जाम ज़रूरी नहीं होगा, लेकिन जो छात्र असेसमेंट के नंबर से खुश नहीं होंगे या और बेहतर करना चाहते हैं वह एग्जाम से सकते है। जो भी छात्र एग्जाम देंगे उनके एग्जाम वाले नंबर ही अंतिम माने जाएंगे और असेसमेंट के नंबर नहीं जुड़ेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...