Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को बताया 'शहीद' - Ekhabri.com

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को बताया ‘शहीद’

आतंकवाद पर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो चुका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई बड़े आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला और अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को शहीद करार दिया है। पीएम इमरान ने संसद में कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के अंदर आया और ओसामा बिन लादेन को मारकर शहीद कर दिया। इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को कई सालों से युद्ध में अपमान का सामना करना पड़ा है। इमरान खान की ओर से आतंकी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने वाला वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में इमरान खान कहते हुए नजर आ रहे है कि अमेरिका से जिस तरह हमने वॉर ऑफ टेररिज्म में उनका साथ दिया और जो जिल्लत उठानी पड़ी मेरे मुल्क को। मैं नहीं समझता कोई मुल्क वॉर ऑफ टेररिज्म में किसी का साथ दें और फिर उसी मुल्क को  भला बुरा कहें। वह (अमेरिका) अफगानिस्तान में कामयाब न हों तो भी पाकिस्तान जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि हम पाकिस्तानियों के लिए दो बेहद शर्मिंदगी वाली घटनाएं हुईं। एक तो अमेरिका ने आकर एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार दिया, शहीद कर दिया। उसके बाद सारी दुनिया ने हमें गालियां दीं हमें बुरा भला कहा। हमारा ही सहयोगी हमारे ही मुल्क में किसी को आकर मार रहा है और हमें ही नहीं बता रहा।उनकी जंग के लिए 70 हजार लोग मर चुके हैं। जो भी पाकिस्तानी यहां से बाहर थे उन्हें इस कदर जिल्लत उठानी पड़ी।

बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बना हुआ है। विभाग ने कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2019 की रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान को निशाना बनाने वाले आतंकवादी समूहों को अपनी जमीन से संचालित करने की अनुमति देता है।

Read Also  पाकिस्तान चुनाव में धांधली का पोलिंग अधिकारी ने किया खुलासा

रिपोर्ट में भारत को निशाना बनाने वाले समूहों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद तथा उनके सहयोगियों एवं उनसे जुड़े संगठनों को सूचीबद्ध किया गया है। अफगानिस्तान को निशाना बनाने वाले समूहों में अफगान तालिबान तथा हक्कानी नेटवर्क का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने वर्ष 2019 में आतंकी वित्तपोषण की जांच करने और उसी वर्ष फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमलों के बाद भारत विरोधी आतंकवादी समूहों पर लगाम लगाने के लिए कुछ बेहद मामूली कदम उठाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *