रायपुर। बिजली बिल जमा नहीं करने के कारण कई शहरों की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटने से छिड़े विवाद के बाद अब बिजली महकमे ने नगरीय प्रशासन विभाग को 156 पेज की लिस्ट भेजी है। इसके मुताबिक नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों पर 301 करोड़ का बकाया है। सबसे ज्यादा 86 करोड़ का बकाया बिलासपुर जिले में है। इसके बाद रायगढ़ में 41.64 करोड़ का बकाया है, जबकि दुर्ग में 22.08 और रायपुर में 21.37 करोड़ बिजली बिल जमा करना बाकी है। इस लिस्ट को सभी कमिश्नर और सीएमओ को फॉरवर्ड कर विभाग ने तीन दिन में सत्यापन करने कहा है। बता दें कि 15 दिन पहले बिजली कंपनी ने कई शहरों में स्ट्रीट लाइट की बिजली बंद कर दी थी। इससे शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया और बिजली कंपनी व नगर निगम आमने-सामने हो गए थे। इस स्थिति को देखते हुए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। उस समय बिजली कंपनी ने स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन जोड़ दिए थे। अब हर कनेक्शन पर बकाया राशि की सूची थमा दी है। इसमें बाकायदा बीपी नंबर और जिसके नाम पर कनेक्शन है, उसकी सूची है, जिससे किसी तरह के विवाद की स्थिति न बने।
बिलासपुर पर सबसे ज्यादा 86 करोड़ का बकाया, दूसरे नंबर पर रायगढ़
बिजली कंपनी ने जो सूची भेजी है, उसके मुताबिक एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां बकाया राशि एक करोड़ से कम हो। मुंगेली और जांजगीर-चांपा ऐसे जिले हैं, जहां बकाया राशि क्रमश: 15 करोड़ और 16.45 करोड़ है। बीजापुर में सबसे कम 1.01 करोड़ का बकाया है। निकायों की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से समय पर बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण सभी जिलों के निकायों में ऐसी स्थिति बन रही है।
मौके पर जाकर देखेंगे, एनर्जी आडिट भी
नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक ने सभी नगर निगम के कमिश्नर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के सीएमओ को एक-एक कनेक्शन का मौके पर जाकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बाकायदा तकनीकी जानकार की मौजूदगी में यह जांच करानी है। साथ ही, एनर्जी आॅडिट कराने कहा गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि बिजली की खपत सही हो रही है, या नहीं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही विभाग बिल पटाने फंड देगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...