Google Analytics Meta Pixel घोटाले के चलते रुकी 165 टीचर्स को मिली पोस्टिंग - Ekhabri.com

घोटाले के चलते रुकी 165 टीचर्स को मिली पोस्टिंग

बिलासपुर। बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग घोटाला सामने आने के बाद चयनित शिक्षकों की डिमांड पर अब उनका पोस्टिंग आदेश जारी कर दिया है। विभाग के अफसरों का दावा है कि 165 नए शिक्षकों को शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों में पोस्टिंग दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सीधी भर्ती के लिए 9 मार्च 2019 को विज्ञापन जारी किया था। फिर व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर परिणाम जारी किया गया। रिजल्ट आने के बाद पोस्टिंग प्रक्रिया चल रही थी। पहले चरण में चयनित शिक्षकों का पोस्टिंग आदेश जारी किया गया। अब दूसरे चरण की पोस्टिंग के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने संभागीय कार्यालय को सूची भेजकर दस्तावेज वेरीफिकेशन कराने और पोस्टिंग आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए प्रक्रिया चल रही थी। तभी पोस्टिंग को लेकर वसूली का आॅडियो वायरल हुआ और पोस्टिंग के नाम पर वसूली करने का मामला सामने आया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शिक्षक नंदकुमार साहू और शिक्षक योगेश पांडेय को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है।
165 शिक्षकों का पोस्टिंग आदेश हुआ जारी
शिक्षा विभाग के संभागीय कार्यालय के संयुक्त संचालक आरएन हीराधर ने बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कृषि में 2, जीव विज्ञान (हिन्दी माध्यम) ई संवर्ग में 22 एवं टी संवर्ग में 11, अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) ई संवर्ग में 38 एवं टी संवर्ग में 21, गणित (हिन्दी माध्यम) ई संवर्ग में 26 एवं टी संवर्ग में 28, विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) में 4 और व्यायाम शिक्षक ई संवर्ग में 10 एवं टी संवर्ग में 3 एवं टी संवर्ग में 63 के साथ ही ई एवं टी संवर्ग में 165 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। अफसरों ने बताया कि पोस्टिंग आदेश जारी कर आफिस के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अगर किसी उम्मीद्वार को पोस्टिंग आदेश नहीं मिला है, तो वे संयुक्त संचालक आॅफिस से संपर्क कर जानकारी और पोस्टिंग आदेश प्राप्त कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...