Google Analytics Meta Pixel चांद के पत्थरों से ऐसे निकाली जाएगी ऑक्सीजन, बसाई जाएगी इंसानों की बस्ती - Ekhabri.com

चांद के पत्थरों से ऐसे निकाली जाएगी ऑक्सीजन, बसाई जाएगी इंसानों की बस्ती

नई दिल्ली। क्या धरती के अलावा दूसरे ग्रह और उपग्रह पर भी जीवन को बसाया जा सकता है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक काफी लंबे समय से खोज रहे हैं। इनमें मंगल और चंद्रमा पर इंसानी बस्ती बसाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में दूसरे ग्रहों पर ऑक्सीजन पैदा करने का तरीका खोज लिया है। इसके दम पर कहा जा सकता है कि भविष्य में धरती के अलावा दूसरे ग्रहों-उपग्रहों पर भी इंसानी बस्ती बसायी जा सकती है। अब चांद के पत्थरों से ऑक्सीजन निकालने की तैयारी है। इसके लिए यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने थेल्स एलेनिया स्पेस के साथ डील की है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी और थेल्स एलेनिया स्पेस के बीच 8.47 करोड़ की डील हुई है। फ्रांस और इटली की कंपनियों ने मिलकर इसको बनाया है। इस कंपनी को ऐसी तकनीक का ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए कहा गया है जिससे चांद के पत्थरों से ऑक्सीजन निकाला जा सके। दरअसल यूरोपियन स्पेस एजेंसी की योजना चांद के पत्थरों से ऑक्सीजन निकालने के लिए एक ऐसी तकनीक विकसित कराने की है जिसे मानवरहित अंतरिक्षयान में भेजकर भविष्य में इंसानी बस्तियों को बनाने में सहायता ली जाए। चांद के पत्थरों को तोड़कर ऑक्सीजन निकाला जाएगा। पत्थरों से निकाले गए ऑक्सीजन को एक खास टैंकर में संभालकर रखा जाएगा। थेल्स एलेनिया स्पेस के अधिकारी रोजर वार्ड का कहना है कि आने वाले दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी चाहत है कि चांद पर अपना रिसर्च स्टेशन स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हर बीस साल पर वहां जाने से अच्छा है कि हम वहां लगातार आते जाते रहें। चांद पर इंसानों को बसाने की बात करते समय संसाधनों की जरूरत महसूस होती है। ब्रिटिश फर्म मेटालिसिस ने एक खास किस्म का केमिकल प्रोसेस तैयार किया है जिससे पत्थरों से ऑक्सीजन निकाला जा सकता है। आन वाले दिनों में चांद पर रीफ्यूलिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे अंतरिक्ष में अधिक दूरी तक इंसानी मशीनों को ले जाया जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...