Google Analytics Meta Pixel CBSE की मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और आंसरशीट की फोटोकॉपी ऐसे प्राप्त करें - Ekhabri.com

CBSE की मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और आंसरशीट की फोटोकॉपी ऐसे प्राप्त करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  10वीं व 12वीं की शेष परीक्षाएं रद्द होने के बाद सभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स की घोषणा 15 जुलाई 2020  तक करेगा। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद आपको बोर्ड से आंसरशीट की फोटो कॉपी,  मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट कैसे मिल सकते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं इसे पाने का तरीका।

सीबीएसई  10वीं व 12वीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद आप मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सामान्यतः बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के 15 दिन में इनकी हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी (online) दोनों जारी करता है। हार्ड कॉपी स्कूलों को भेजी जाती है। स्टूडेंट्स अपने संबंधित स्कूल से मार्कशीट व पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा सीबीएसई डिजिलॉकर के माध्‍यम से भी मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट जारी करता है। आपको सीबीएसई में उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डिजिलॉकर का यूजरनेम व अन्य डीटेल एसएमएस के जरिए प्राप्त होता है। अगर आपको मोबाइल नंबर सीबीएसई के पास रजिस्टर्ड नहीं है  तो आप डिजिलॉकर में साइन-अप करके भी अपने डिजिटल सर्टिफिकेट्स प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप 10वीं और 12वीं की आंसरशीट की फोटो कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद तय समय सीमा के अंदर इसके लिए सीबीएसई के पास आवेदन करना होगा। मगर सिर्फ वे स्टूडेंट्स जो मार्क्स के वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड के पास आवेदन करेंगे।

Read Also  भिलाई होगी शिक्षा की राह आसान, खुलेंगे तीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल

बोर्ड आंसरशीट्स की फोटो कॉपी देने के लिए कुछ फीस भी लेगा। स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए यह फीस भर सकेंगे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *