Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिससे उनको भी अच्छा महसूस होगा और परिवार में आपकी इज्जत और बढ़ेगी, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसे उन्हें समाप्त करना होगा, नहीं तो वह लंबी खिंच सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट होने के कारण सभी सदस्य परेशान रहेंगे व भाग दौड़ लगी रहेगी, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा, जो लोग विदेश में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अचानक से धन लाभ मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिसके कारण आप अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी कर लेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे और अपनी सभी चिंताओं से मुक्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत में जुटे नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप मायूस रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई शत्रु आपको क्रोध दिलवाए, तो भी आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको सोच समझकर बोलना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय के कुछ डीलों को फाइनल करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि ऐसा होता तो आप अपनी बुद्धि से अपने सभी निर्णयों को लेने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको बिजनेस में भी सफलता मिलती है। यदि आपको कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यवसाय में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि होती दिख रही है, लेकिन जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए उन्हें अभी कुछ दिन और रुकना होगा, तभी उनके विवाह के प्रस्ताव पक्के होंगे। आप अपने कुछ कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका वाद-विवाद करा सकती हैं, इसीलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करें।

कन्या राशि : आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे, लेकिन आपको अपने धन को सट्टेबाजी में निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो वह डूब सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उन्हे कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा, लेकिन जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह चुगली लगा सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको चारों ओर से एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जो लोग किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन आपकी तरक्की देखकर कुछ शत्रु आपसे जलेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनका कोई काम गलत हो सकता है। आपके चेहरे पर उत्साह रहेगा और परिवार में भी किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आप गुस्से में अपने बनते हुए काम को भी बिगाड़ सकते हैं, जो लोग मकान, दुकान, प्लॉट आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी, लेकिन माता-पिता से सलाह मशवरा करके चलना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से धन का लेनदेन किया, तो उसमे आपको अपनी परेशानी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्या में भी लगाएंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा, जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं, वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी शिक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए अपने सीनियर से सलाह मशवरा करना पड़ेगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप सामाजिक उत्सवों में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। आप अपने किसी कानूनी कार्य के लिए अपने भाईयो से मदद मांग सकते हैं, जिसके बाद आपका वह सपना पूरा होता दिख रहा है। यदि आप संतान को विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करके प्रसन्न रहेंगे। आपको माता जी से अपने मन की इच्छा को कहने में कोई हिचक नहीं होगी, जो लोग किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उन्हें सावधान रहकर निवेश करना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के रास्ते खुलेंगे, लेकिन आपको किसी से धन का लेनदेन करने से पहले अपनी आंख व कान दोनों खुले रखने होंगे, नहीं तो आपको कोई धोखा दे सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी नई डील को फाइनल करें, तो उसे लिखित में करें, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग किसी यात्रा पर जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन परिवार में आपको चल रहे आपसी वाद विवाद को समाप्त करना होगा, नहीं तो वह पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट पैदा करा सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मौज मस्ती के मूड में नजर आएंगे, जिसके कारण आपका काम में बिल्कुल मन नहीं लगेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें  कोई दूसरा ऑफर मिल सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना होगा, जो लोग राजनीति में लंबे समय से किस्मत आजमा रहे हैं, तो उन्हें कुछ कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हे उन्हे जिम्मेदारी से पूरा करना होगा। आपका कोई जमीन ज्यादा संबंधित कानूनी विवाद भी सुलझता दिख रहा है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *