Google Analytics Meta Pixel कोरिया ओपन में सिंधू और श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में - Ekhabri.com

कोरिया ओपन में सिंधू और श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने यहां कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन और मालविका बंसोड़ दूसरे दौर के अपने-अपने मुकाबले हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी जापान की आया ओहोरी को एकतरफा मुकाबले में 21-15, 21-10 से हराया। ओहोरी के खिलाफ अब तक हुए सभी 12 मुकाबलों में सिंधू ने जीत दर्ज की। तीसरे वरीय सिंधू अगले दौर में थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से भिड़ेंगी जिन्हें उन्होंने पिछले महीने स्विस ओपन के फाइनल में हराया था।
इस सत्र में सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन के रूप में दो सुपर 300 टूर्नामेंट जीतने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने दुनिया की 17वें नंबर की थाइलैंड की खिलाड़ी ओंगबामरुंगफान के खिलाफ 17 में से 16 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विश्व चैंपियनशि के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 21-18, 21-6 से मात दी। अगले दौर में उनका सामना स्थानीय दावेदार और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सोन वान हो से होगा।
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता दुनिया की सातवें नंबर की सात्विकसाईराज रेंकीरेडडी ओर चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर के ही योंग केई टेरी और लोह कीन हीन की जोड़ी को 36 मिनट में 21-15, 21-19 से हराकर अंतिम-आठ में प्रवेश किया। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष डबल्स जोड़ी मुहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान के खिलाफ पहले गेम में 5-8 से पिछड़ने के बाद मुकाबले से हट गई।
लक्ष्य को पुरुष सिंगल्स में अपने से कम रैंकिंग वाले इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ सीधे गेम में 33 मिनट में 20-22, 9-21 से हार झेलनी पड़ी। उभरती हुई खिलाड़ियों में शामिल मालविका बंसोड़ भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। उन्हें महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में थाइलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ 39 मिनट में 8-21, 14-21 से शिकस्त मिली। सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिक्स्डि डबल्स जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को ओउ शुआन यी और हुआंग या कियोंग की चीन की पांचवीं जोड़ी के खिलाफ लगभग एक घंटा चले कड़े मुकाबले में तीन गेम में 20-22, 21-18, 14-21 से श्ािकस्त झेलनी पड़ी।
सिंधू को 37 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में जीत के लिए अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में ओहोरी सिर्फ एक बार 8-7 के स्कोर पर मामूली बढ़त बनाने में सफल रही। सिंधू ने हालांकि इसके बाद वापसी करते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया। जापान की खिलाड़ी ने दूसरे गेम में 8-4 की बढ़त के साथ वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सिंधू ने अगले 19 में से 17 अंक जीतकर गेम और मैच अपने नाम किया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *