भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने यहां कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन और मालविका बंसोड़ दूसरे दौर के अपने-अपने मुकाबले हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी जापान की आया ओहोरी को एकतरफा मुकाबले में
21-15, 21-10 से हराया। ओहोरी के खिलाफ अब तक हुए सभी 12 मुकाबलों में सिंधू ने जीत दर्ज की। तीसरे वरीय सिंधू अगले दौर में थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से भिड़ेंगी जिन्हें उन्होंने पिछले महीने स्विस ओपन के फाइनल में हराया था।
इस सत्र में सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन के रूप में दो सुपर 300 टूर्नामेंट जीतने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने दुनिया की 17वें नंबर की थाइलैंड की खिलाड़ी ओंगबामरुंगफान के खिलाफ 17 में से 16 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विश्व चैंपियनशि के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 21-18, 21-6 से मात दी। अगले दौर में उनका सामना स्थानीय दावेदार और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सोन वान हो से होगा।
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता दुनिया की सातवें नंबर की सात्विकसाईराज रेंकीरेडडी ओर चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर के ही योंग केई टेरी और लोह कीन हीन की जोड़ी को 36 मिनट में
21-15, 21-19 से हराकर अंतिम-आठ में प्रवेश किया। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष डबल्स जोड़ी मुहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान के खिलाफ पहले गेम में 5-8 से पिछड़ने के बाद मुकाबले से हट गई।
लक्ष्य को पुरुष सिंगल्स में अपने से कम रैंकिंग वाले इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ सीधे गेम में 33 मिनट में 20-22, 9-21 से हार झेलनी पड़ी। उभरती हुई खिलाड़ियों में शामिल मालविका बंसोड़ भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। उन्हें महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में थाइलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ 39 मिनट में 8-21, 14-21 से शिकस्त मिली। सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिक्स्डि डबल्स जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को ओउ शुआन यी और हुआंग या कियोंग की चीन की पांचवीं जोड़ी के खिलाफ लगभग एक घंटा चले कड़े मुकाबले में तीन गेम में
20-22, 21-18, 14-21 से श्ािकस्त झेलनी पड़ी।
सिंधू को 37 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में जीत के लिए अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में ओहोरी सिर्फ एक बार 8-7 के स्कोर पर मामूली बढ़त बनाने में सफल रही। सिंधू ने हालांकि इसके बाद वापसी करते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया। जापान की खिलाड़ी ने दूसरे गेम में 8-4 की बढ़त के साथ वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सिंधू ने अगले 19 में से 17 अंक जीतकर गेम और मैच अपने नाम किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...