Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन में डोनबास के सबसे बड़े शहर में घुसी रूसी सेना - Ekhabri.com

यूक्रेन में डोनबास के सबसे बड़े शहर में घुसी रूसी सेना

रूसी सेना डोनबास के सबसे बड़े शहर सीविरोडोनेस्क में प्रवेश कर गई है। कई दिन से उठ रही इस तरह की चर्चाओं की सोमवार को लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने पुष्टि कर दी। वहां पर रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई चल रही है जिससे शहर को भारी नुकसान हो रहा है। शहर से ज्यादातर नागरिक भागकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैैं, जो बचे हैैं उनका एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है। वहां पर हफ्तों से छिड़ी लड़ाई से खाने-पीने के सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो गई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि सीविरोडोनेस्क पर कब्जा करना हमलावरों का मूल उद्देश्य है। वह उसे प्राप्त करने के लिए हर संभव उपाय करेंगे। शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो चुका है। दो तिहाई आवासीय इमारतें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि डोनबास की आजादी मास्को की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदित हो कि सिवरस्की डोेनेट्स नदी के दोनों किनारों पर बसे सीविरोडोनेस्क और लिसीचांस्क शहरों पर कब्जा होने से रूस के पास लुहांस्क प्रांत का नियंत्रण आ जाएगा।
इस बीच रूसी कब्जे में आए खेरसान शहर को वापस लेने के लिए यूक्रेनी सेना और लड़ाकों की कोशिश बढ़ रही है। कुछ दिन शांत रहने के बाद वे वापस लड़ाई के लिए आ जुटे हैैं। यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूसी सेना को धकेलकर इलाके के तीन गांवों का  कब्जा वापस प्राप्त कर लिया है। जबकि रूस पर नए प्रतिबंधों पर विचार के लिए यूरोपीय यूनियन के नेता मंगलवार को ब्रसेल्स में फिर से बैठक करेंगे। इस दौरान तेल आयात में कटौती पर निर्णय हो सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *