पूर्वोत्तर में जैसे ही मानसून की वर्षा शुरू हुई, मेघालय के चेरापूंजी में 24 घंटे के दौरान रिकार्ड 811. 6 एमएम (मिलीमीटर) वर्षा दर्ज की गई। यह पिछले 27 साल में जून में सर्वाधिक वर्षा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार साढ़े आठ बजे तक चेरापूंजी में भारी वर्षा हुई। जब से आइएमडी ने रिकार्ड रखना शुरू किया है तब से दुनिया के सबसे ज्यादा वर्षा होने वाले स्थानों में से एक चेरापूंजी में सिर्फ दस बार ही जून में एक दिन में 750 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। 16 जून 1995 को पूर्वी खासी पहाड़ियों में बसे इस शहर में 1563.3 एमएम वर्षा हुई थी। यही नहीं, इससे एक दिन पहले ही यानि 15 जून 1995 को ही यहां 930 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी।
इसके अलावा चेरापूंजी से दस किलोमीटर दूर और जमीन से 1491 मीटर की ऊंचाई वाले मासिनराम में 24 घंटे में 710 एमएम वर्षा दर्ज की गई। यहां 7 जून 1966 को सर्वाधिक 945 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मानसून बुधवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के और हिस्सों में आगे बढ़ा। इसके चलते अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिमि में तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है। बंगाल के दक्षिण्ाी क्षेत्र में मानसून शुक्रवार को पहुंच सकता है।
आइएमडी के अनुसार निम्न क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से 15 जून को अरुणाचल प्रदेश में, 15-16 जून को असम और मेघालय में, अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिमि में 17 जून को भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मासिनराम इस समय भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है। यहां सालाना औसतन 11802.4 एमएम वर्षा (1974-2022 का औसत) होती है। आइएमडी के क्षेत्रीय केंद्र गुवाहाटी के विज्ञानी सुनीत दास ने बताया कि चेरापूंजी में एक वर्ष में औसतन 11359.4 एमएम (1971-2020 का औसत) वर्षा होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...