Google Analytics Meta Pixel लडकियों को यौन कर्मी बनाने के उसकाने के आरोप में पांच TikTok स्टार्स को दो-दो साल जेल - Ekhabri.com

लडकियों को यौन कर्मी बनाने के उसकाने के आरोप में पांच TikTok स्टार्स को दो-दो साल जेल

मिस्र में लडकियों को यौन कर्मी बनाने के उसकाने के आरोप में पांच TikTok स्टार्स को दो-दो साल जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल मिस्र में टिकटॉक और इन्स्टाग्राम की मॉडल्स और इन्फ्लुएंसर्स पर कानूनी कार्रवाई जारी है। ऐसे एक मामले में मिस्र की एक अदालत ने 5 टिकटॉक स्टार्स को ‘सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन’  के आरोप में सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इन लड़कियों ने जो वीडियो और तस्वीरें टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किये थे, वे इस्लाम के मुताबिक जायज नहीं थे। इन्होने काफी चुस्त और कम कपड़े भी पहने हुए थे।

टिकटॉक स्टार हनीन होसाम,  मोवाद-अल अधम समेत पांच लड़कियों को 2-2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इनलोगों ने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियों पर कई कट्टरपंथी लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। कोर्ट ने अपने आदेश कहा कि इन लड़कियों ने समाज के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके लिए इन्हें सजा दी जानी ज़रूरी है,  इस सजा के जरिए ऐसे दूसरे लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है। इन लड़कियों पर 19 हज़ार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

हनीन होसाम काहिरा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा हैं। उन्हें अप्रैल में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें ऐसे वीडियो के लिए गिरफ्तार किया गया, जिसमें वह बाकि लड़कियों को टिकटॉक के जरिए पैसे कमाने के लिए प्रोत्साहित कर रहीं थीं। इस वीडियो में उसने कहा था कि 18 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को ढाई हज़ार से 3 हज़ार डॉलर प्रतिमाह कमाई का रास्ता बता रहीं हैं। हालांकि मिस्र के कई मानवतावादी और लोकतंत्र समर्थक लोगों ने इन लड़कियों के समर्थन में आवाज भी उठाई है। फिलहाल कोर्ट के फैसले पर कोई असर पड़ता नज़र नहीं आ रहा है।

Read Also  बांग्लादेश से भारत आए शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

हनीन ने बताया कि वह सिर्फ लड़कियों को टिकटॉक के जरिए पैसे कमाने के बारे में जागरूक कर रहीं थीं, जबकि पुलिस ने आदालत में उस पर ‘डिजीटल सेक्स वर्कर’  बनाने के लिए लड़कियों को बहकाने का आरोप लगाया है। हनीन की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी काफी सारे ट्वीट हैं जिनमें उन पर हमला किया गया है और उनके खिलाफ हिंसक बातें की गई हैं।

इन लडकियों पर आरोप है कि वे इस्लामी और मिस्र की संस्कृति के खिलाफ लड़कियों को भड़काकर वेश्यावृत्ति की तरफ धकेल रहीं थीं। मिस्र में बीते दिनों सोशल मीडिया को लेकर नए कड़े कानून बनाए गए हैं और तभी से पत्रकारों, सोशल मीडिया स्टार्स और सरकार के खिलाफ लिखने वाले लोगों की गिरफ्तारियां जारी हैं। इससे पहले मिस्र की एक बेली डांसर को भी इन्स्टाग्राम पर उत्तेजक कपड़ों में पोस्ट डालने के लिए 3 साल की सजा सुनाई गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *