Google Analytics Meta Pixel धमतरी में सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर किया विदा - Ekhabri.com

धमतरी में सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर किया विदा

किसी नवविवाहिता के पति की अल्प आयु में मृत्यु हो जाने के बाद उसे विधवा जिंदगी जीना मुहाल हो जाता है। घर, परिवार, गांव में भी उन्हें उपेक्षा की नजर से देखा जाता है। ऐसी परिस्थिति में सहानुभूति और अपनेपन की आवश्यकता होती है। सेमरा के देवांगन परिवार ने बहू को बेटी मानकर उसे सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक के ग्राम सेमरा के देवांगन परिवार ने रूढ़िवादी परंपरा को दरकिनार कर युवा बेटे की मौत के बाद विधवा बहू को सुहागिन बनाकर बेटी के रूप में ससुराल से विदा किया।
भखारा तहसील अंर्तगत ग्राम सेमरा (बी) निवासी गोकुल राम देवांगन के छोटे बेटे रोशन देवांगन की दो साल पहले धूमधाम से शादी हुई थी। जिसकी एक प्यारी सी सवा साल की बच्ची भी है। बीते दीपावली में रोशन 26 वर्ष की मौत हो गई। उसकी पत्नी मोनिका (माया) 24 वर्ष में विधवा हो गई। बेटे की मृत्यु के बाद ससुरालियों ने मोनिका को बहू से ज्यादा बेटी बनाकर पूरे सम्मान के साथ रखा। ससुर गोकुल देवांगन ने बताया कि घटना के समय से ही विचार कर लिया था कि उसकी सारी उम्र यूं ही नहीं जाने देंगे, बल्कि कोई अच्छा सा लड़का आया तो फिर अपनी बहू को सुहागिन बनाकर बेटी की तरह यहां से विदा करेंगे।
इसी सोच को मूर्त रूप देने के लिए उसके मायके पक्ष की ओर से रिश्ता लाया गया। पसंद आने पर समाजनों की उपस्थिति में हटकेशर धमतरी के युवक रामकुमार देवांगन ने माया की मांग सजाकर, जयमाला, मंगलसूत्र एवं चूड़ी पहना सात फेरे लिए। इसके बाद गोकुल देवांगन व उनके परिवारजन जिस लड़की को पोटियाडीह से बहू बनाकर अपने घर लाए थे, उसे बेटी के रूप में ससुराल से विदा किया। जिसके साक्षी देवांगन समाज के घासीराम देवांगन, महेश देवांगन, कन्हैयालाल देवांगन, डोरीलाल देवांगन, इन्द्र देवांगन आदि बने। देवांगन परिवार की इस अनुकरणीय पहल का गांव, समाज में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। यह अनुकरणनीय पहल सेमरा व देवांगन समाज के लिए एक मिसाल है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *