Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ बंद:जांजगीर में लगे नारे 'कन्हैया हम शर्मिंदा हैं -रायपुर में 400 जवान तैनात - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ बंद:जांजगीर में लगे नारे ‘कन्हैया हम शर्मिंदा हैं -रायपुर में 400 जवान तैनात

कोरबा में दुकानदारों से झड़प; कवर्धा में मुस्लिम समाज का भी समर्थन
रायपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद है। हिंदू संगठनों की ओर से बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित प्रदेश के सभी जिलों में दुकानें-बाजार, स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। कोरबा में इस दौरान दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद भी हुआ है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद इस बंद की अगुवाई कर रहे हैं। इस दौरान किसी तरह से हालात न बिगड़े इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने इलाकों में कानून व्यवस्था पर फोकस करने कहा गया है। दूसरी ओर कवर्धा में मुस्लिम समाज ने भी बंद का समर्थन किया है। जांजगीर-चांपा में बंद के दौरान ‘कन्हैया हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं के नारे भी लग रहे हैं। राजधानी रायपुर में 400  पुलिस अधिकारी और कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। हर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। रायपुर में किसी भी तरह से शांति व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर संवेदनशील इलाकों में खास तैनाती की गई है। कुछ पॉइंट तय किए गए हैं। पुलिस ने क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई है। रिजर्व फोर्स की व्यवस्था रखी गई है। ताकि हालात बिगडऩे पर स्थिति से निपटा जा सके। एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
कवर्धा में मुस्लिम बोले-इस्लाम को नफरत नहीं, मोहब्बत पसंद
वहीं कवर्धा में मुस्लिम समाज ने भी इस बंद का समर्थन किया है। मुस्लिम समाज मुतवल्ली शमीम गोरी ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर मे हुए हत्याकांड को लेकर पूरे देशभर मे आक्रोश है। यह गंगा जमुना तहजीब को गंदा करने की कोशिश की गई है। ऐसे समाज के दुश्मन की ना तो समाज मे कोई जरूरत है और ना ही इस्लाम को। इस्लाम मोहब्बत पसंद धर्म है, नफरत फैलाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की मुस्लिम समाज कड़ी निंदा करता है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करती है।
भाजपा ने दी दवा और दूध कारोबार को छूट
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंद को कामयाब बनाने बाजारों में उतर रहे हैं। रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बताया कि दवा और दूध के कारोबार को छूट दी गई है। इसके अलावा स्कूल, पेट्रोल पंप, कॉलेज यहां तक कि सरकारी संस्थाओं को भी अपने संस्थान बंद रखने की अपील की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *