Google Analytics Meta Pixel महंगाई तेलंगाना में सबसे आगे तो बिहार पीछे - Ekhabri.com

महंगाई तेलंगाना में सबसे आगे तो बिहार पीछे

संसद में दो दिनों तक महंगाई पर चर्चा हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर हावी रहा। सरकार महंगाई रोकने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर अपनी पीठ थपथपाती रही तो विपक्ष ने पूरा ठीकरा केंद्र सरकार के सिर मढ़ दिया। उन विपक्षी राज्यों ने भी जहां की महंगाई दर राष्ट्रीय महंगाई दर से कहीं ज्यादा है। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां खुदरा महंगाई दर देश की महंगाई दर से अधिक है तो कई राज्‍य में काफी कम है।
तेलंगाना में जून की खुदरा महंगाई दर 10.05 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई, जबकि जून में देश की खुदरा महंगाई दर 7.01 प्रतिशत थी। इस साल जून में आंध्र प्रदेश की खुदरा महंगाई दर 8.63 प्रतिशत, महाराष्ट्र की 7.97 प्रतिशत, हरियाणा की 8.08 प्रतिशत, राजस्थान की 7.79 प्रतिशत, मध्य प्रदेश की 7.77 प्रतिशत, गुजरात की 7.50 प्रतिशत तो बंगाल की 7.34 प्रतिशत रही। इन राज्यों में खुदरा महंगाई दर बढ़ रही है जबकि देश की खुदरा महंगाई दर घट रही है। मई में देश की खुदरा महंगाई दर 7.04 प्रतिशत थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई में तेलंगाना की खुदरा महंगाई दर 9.45 प्रतिशत थी तो आंध्र प्रदेश की 8.49 प्रतिशत।
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार राज्यों में खाद्य वस्तुओं की अलग-अलग कीमतों के कारण उनकी महंगाई दर अलग-अलग होती है। अर्थशास्त्री मदन सब्नविस ने बताया कि राज्यों की महंगाई दर खाद्य वस्तुओं की कीमतों के साथ उन राज्यों में लगने वाले वैट पर भी निर्भर करती है। जिन राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम किया होगा, वहां महंगाई दर कम हो सकती है।
लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा था कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र ने उत्पाद शुल्क तो कम कर दिया, लेकिन कई राज्यों ने अपना वैट कम नहीं किया। दूसरी तरफ कई राज्य ऐसे भी हैं जहां खुदरा महंगाई दर देश की 7.01 प्रतिशत से काफी कम है। जून में बिहार की खुदरा महंगाई दर सबसे कम 4.68 फीसद रही। इस अवधि में दिल्ली की महंगाई दर 5.06 फीसद, तमिलनाडु की महंगाई दर 5.08 फीसद, उत्तर प्रदेश की 6.85 फीसद तो पंजाब की महंगाई दर 6.30 फीसद रही। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने खुदरा महंगाई दर की अधिकतम सीमा छह फीसद तय कर रखा है और पिछले छह महीनों से देश की खुदरा महंगाई दर छह फीसद से अधिक चल रही है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...