Google Analytics Meta Pixel अमेरिका से 45 दिन में TikTok, WeChat को समेटना होगा बोरिया-बिस्तर - Ekhabri.com

अमेरिका से 45 दिन में TikTok, WeChat को समेटना होगा बोरिया-बिस्तर

भारत के बाद अ‍मेरिका ने भी चीन के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है। अमेरिका ने चीन को बडा झटका देते हुए चीन की कंपनी को अपना कारोबार समेटने को कह दिया है। इसके लिए अमेरिका ने TikTok, WeChat  को मात्र 45 दिन का समय दिया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने टिकटॉक और वीचैट जैसी लोकप्रिय चीनी ऐप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए है। इसके साथ ही उनको राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया।

आदेश 45 दिनों के अंदर लागू हो जाएगा। यह किसी भी अमेरिकी कंपनी या व्यक्ति को बाइटडांस, टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी या वीचैट के साथ लेन-देन करने से रोकता है। इसका मतलब है कि ये कंपनियां अमेरिका में एप्पल के एप स्टोर या गूगल के प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं देंगी। इस आदेश के बाद से अमेरिका और बीजिंग के रिश्तों में पहले से जारी तल्खियां और बढ़ गई हैं। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह ट्रंप के साथ बातचीत के बाद टिकटॉक खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है। टिकटॉक के आदेश के अनुसार, ‘यह डाटा संग्रह, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिकियों की व्यक्तिगत और मालिकाना जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है। यह संभावित रूप से चीन के संघीय कर्मचारियों और ठेकेदारों को स्थान ट्रैक करने, ब्लैकमेल के लिए व्यक्तिगत जानकारी का डोजियर बनाने और कॉरपोरेट जासूसी का संचालन करने की अनुमति देता है।’

Read Also  पुतिन ने चला 'गैस अस्त्र", चिंता में डूबा यूरोप

टिकटॉक के प्रवक्ता हिलेरी मैकक्यूइड ने कहा कि कंपनी आदेश को देख रही है और जल्द इस पर टिप्पणी करेगी। सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा था कि टिकटॉक को 15 सितंबर तक यूएस के संचालन को रोकने के लिए बाध्य किया जाएगा, यदि इसे किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बिक्री होती है, तो आय का हिस्सा अमेरिकी करदाताओं को जाना चाहिए।

ट्रंप ने संभावित टिकटॉक बिक्री की बात पर कहा, ‘उस कीमत का एक बहुत बड़ा हिस्सा संयुक्त राज्य के खजाने में आना चाहिए। अमेरिका में प्रतिपूर्ति या भुगतान किया जाना चाहिए क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका के बिना उनके पास कुछ भी नहीं है।’

गौर हो कि भारत टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया था। भारत ने 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के इस कदम का ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी सांसदों ने स्वागत किया था।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *