Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ी सिंगर के नाम पर ब्लैकमेलिंग:फेक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ी सिंगर के नाम पर ब्लैकमेलिंग:फेक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रहने वाले सिंगर नितिन दुबे के नाम से फेक आईडी बनाकर लोगों से रुपए लेने और तस्वीरें मंगाकर उसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की गई है। छत्तीसगढ़ी गायक नितिन ने इस मामले की शिकायत रायगढ़ के एसपी से की है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नितिन ने बताया कि, उनके नाम पर कुछ लोगों ने फेक आईडी बनाकर लोगों से रुपए लेने और तस्वीरें मंगाकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। नितिन का कहना ये भी है कि, कोई उनकी छवि खराब करने की साजिश के तहत ऐसा कर रहा है। नितिन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। वह अपने कई वीडियो एल्बम्स भी लॉन्च करते हैं। यूट्यूब पर उनके लाखों सब्सक्राइबर हैं। इनके गाए गानों को कई करोड़ व्यू मिल चुके हैं । एक फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नितिन हाल ही में रायपुर पहुंचे हुए थे। एक लड़की नितिन को देख कर रोने लगी। पूछने पर कहने लगी कि आप तो मेरे साथ फेसबुक पर काफी चैटिंग करते हैं लेकिन मुझे यहां पहचान नहीं रहे हैं। यह सुनकर नितिन हैरान हो गए। दरअसल उन्होंने कभी इस लड़की से बातचीत नहीं की थी। लड़की ने बताया कि फेसबुक पर नितिन ने उनसे बातचीत की है। जांच करने पर पता चला कि, नितिन के नाम पर कोई फेक आईडी बनाकर इसी तरह लड़कियों से बातचीत कर रहा है।

फिल्मों में काम दिलाने का झांसा

नितिन दुबे के नाम पर फेक आईडी बनाने वालों ने लड़के लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर रुपए ऐंठने की कोशिश की है । माना जा रहा है कि बहुत से लोगों ने नितिन के नाम पर रुपए दे भी दिए हैं । नितिन की अच्छी फैन फॉलोइंग होने का अपराधी गलत फायदा उठा रहे हैं । लड़कियों को मैसेज करके उनकी तस्वीरें मांग रहे हैं। नितिन रायगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी देकर लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...