धरसीवां-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र से सटे ग्राम सांकरा में नेशनल हाईवे पर दिलबाग होटल के सामने आज फिर एक युवक और युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह तकरीबन 7 बजे की है। आपको बता दें कि जब से नेशनल हाईवे बना है तब से लेकर अब तक की सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना में मारे जाने का रिकॉर्ड दिलबाग होटल के सामने का है क्योंकि यहां पर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भारी भरकम गाडिय़ों का व्यस्तता तो देखी जाती है लेकिन वहां पर रोड इस तरह बनाई गई है कि लोग असमंजस में पड़ जाते हैं गाड़ी मोड़ें किधर, न तो चौक है,न ही सिग्नल। इसको लेकर अधिकारी भी मौन है। शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते आये दिन यहां पर एक्सीडेंट हो रहे हैं आखिर जिम्मेदार अधिकारी शासन-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठे हैं। स्थानीय नेता शिवसेना के परमानंद वर्मा ने कहा कि नेशनल हाईवे बनने के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा ग्राम सांकरा में अधिकारियों के द्वारा पंडाल लगाकर बकायदा वीडियोग्राफी कर आठ से दस गांवों की लोग जनप्रतिनिधि के समक्ष बैठक कर निर्णय लिया गया था की रोड पर अंडर ब्रिज होना चाहिए लोगों को आने-जाने की सुविधा होनी चाहिए, इसका बकायदा वीडियोग्राफी कर ले तो गए, लेकिन बनाया नहीं, खामियाजा जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। आठ से दस गांवों के लोगों को निक्को प्लांट में मजदूरी के लिए आना जाना पड़ता है, जिन्हें उल्टा दिशा में घूमकर आना पड़ता है, जिस कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं।
सर्विस रोड पर भारी-भरकम गड्ढे ही गड्ढे
इस रोड पर सर्विस रोड से उतरते ही गड्ढे ही गड्ढे हैं जिससे आप चोटिल हो सकते हैं। इस रोड पर औद्योगिक क्षेत्र की भारी-भरकम गाडिय़ां भी चलती है गाड़ी पलटने के साथ-साथ एक्सीडेंट होने का खतरा भी बना रहता है।फोटो-
दिलबाग होटल के सामने फिर हादसा, युवक-युवती की गई जान










