दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों में होगा आयोजन
रायपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर रेल मंडलों एवं रेलवे कारखानों में अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन 19 सितम्बर, 2022 (सोमवार) को किया जाएगा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर रेल मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा गया है कि वे इसके लिए अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर लिखना अनिवार्य है) दिनांक 10 सितम्बर (शनिवार) तक या इससे पूर्व मुख्यालय में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, प्रधान कार्यालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) एवं बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंशन अदालत), मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 495004 को आवेदन कर सकते हैं । इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।
रायपुर एवं नागपुर मंडल के कर्मचारी यहां जमा करेंगे आवेदन
रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलों के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि वे इसके लिए अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (नाम ,पद, मो.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर लिखना अनिवार्य है) दिनॉक 10 सितम्बर (शनिवार) तक या इससे पूर्व रायपुर मंडल के लिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, न्यू डी. आर. एम कॉम्प्लेक्स खमतराई, रायपुर (छत्तीसगढ़) 492008 एवं नागपुर रेल के लिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, किंग्सवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर (महाराष्ट्र) 440001 को आवेदन कर सकते हैं । इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नही किया जायेगा ।
शिकायतों का किया जाएगा निराकरण
पेंशन अदालत में पेन्शन से सम्बन्धित शिकायतों का निराकरण किया जाता है। अगर किसी सेवानिवृत कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाला बकाया निपटान एवं पेन्शन भुगतान संम्बन्धी कोई शिकायत है तो वे अवश्य आवेदन करें ,जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस पेंशन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामले तथा अन्य नीतिगत मामलों, रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण, एवं प्री-2006/पोस्ट 2006 मामलों को शामिल नहीं किया जाएगा ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...
By User 6 /
June 19, 2026 /
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...