Google Analytics Meta Pixel दिसंबर 2023 तक पूरे देश में होगी जियो की 5जी सेवा - Ekhabri.com

दिसंबर 2023 तक पूरे देश में होगी जियो की 5जी सेवा

देश में 5जी सेवा प्रदान करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी दिल्ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में इस वर्ष दिवाली तक 5जी सेवा आरंभ कर देगी। पूरे देश में यह सेवा पहुंचाने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा गया है। कंपनी की 45वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) को वर्चुअली संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली किफायती जियो 5जी सेवा से देश में हर व्यक्ति, हर स्थान को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम चीन और अमेरिका से पहले ही भारत को एक डाटा शक्तिसंपन्‍न अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैैं।
जियो फाइबर होम गेटवे सेवा
घरों में 5जी सुविधा के लिए कंपनी जियो एयर फाइबर होम गेटवे सेवा शुरू करने जा रही है। इससे बिना फाइबर या तार के घर व आफिस में वाईफाई सुविधा मिलेगी और गीगाबाइट में इंटरनेट स्पीड हासिल की जा सकेगी। जियो का लक्ष्य 10 करोड़ घरों को इससे जोड़ना है।
खींचा व्यापार और उत्तराधिकार का खाका
कंपनी दूरसंचार क्षेत्र के साथ आयल टू केमिकल (ओटूसी) और न्यू एनर्जी क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान देगी। कंपनी 75,000 करोड़ रुपये ओटूसी और इतनी ही राशि न्यू एनर्जी क्षेत्र में निवेश करेगी। मुकेश अंबानी ने एजीएम में उत्तराधिकार योजना के बारे में भी जानकारी दी जिसमें बेटी ईशा को रिटेल और छोटे बेटे अनंत अंबानी को न्यू एनर्जी बिजनेस सौंपने की बात शामिल है। मुकेश अंबानी ने कुछ ही समय पहले बड़े बेटे आकाश को जियो की कमान सौंपी थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...