रायपुर एम्स में पैसे लेकर लगाई जा रही थी नौकरी, निकाले गए तीन कर्मचारी

छत्‍तीसगढ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स में आउटसोर्सिंग के पदों पर पैसे लेकर नौकरी लगाई जा रही थी। जब एम्‍स प्रशासन को इसकी शिकायत मिली और मामला बढ़ने लगा तो आनन-फानन में आउटसोर्सिंग के तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि अभी वह गिरोह को पकड़ा नहीं जा सका है, जो लोगों को एम्‍स में आउटसोर्सिंग के पदों पर पैसे लेकर नौकरी लगवा रहा था।

गत दिनों एम्स रायपुर में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये वसूलने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रबंधन ने तीन आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हॉस्पिटल अटेंडेंट आलोक कुमार सिंह,  अमर पाल बैरवा,  राजू कुमार सिंह पर कार्रवाई की है। इसके अलावा एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर का भी नाम सामने आया है। वहीं गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर भी गिरोह होने की बात संदेह के दायरे में है।

आरोपियों पर एम्स में नौकरी के लिए बायोडाटा छोड़ने वाले जरूरमंदों या किसी माध्यम से नौकरी के इच्छुक लोगों को फंसाकर पैसे लेने का आरोप है। इसमें बाकायदा नीचे से लेकर ऊपर तक एक चेन चल रही थी और बड़े पैमाने पर हॉस्पिटल अटेंडेंट,  गार्ड और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती के लिए गिरोह सक्रिय होने की बात सामने आई है।

इस मामले में एम्स प्रबंधन सफाई देते हुए ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, आउटसोर्सिंग बेसिल एजेंसी के सुपरवाइजर मुकेश साहू ने बताया कि एम्स प्रबंधन से हमारे पास आउटसोर्सिंग के स्टाफ को निकालने के लिए नाम आया था। एजेंसी ने उन्हें निकाल दिया है।

एम्स में कम्प्यूटर ऑपरेटर,  हॉस्पिटल अटेंडेंट,  सफाई कर्मचारी,  गार्ड, लिफ्ट समेत अन्य पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इसकी नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से होती है। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि आउटसोर्सिंग के इन पदों पर 50 हजार से ढाई लाख रुपये तक मांगे जा रहे हैं। यदि इन कर्मचारियों से पूछताछ किया जाए तो एम्स से जुड़े बड़े आला अधिकारियों के पोल खुलने की बात भी सामने आ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *