Google Analytics Meta Pixel करवा चौथ:47 साल बाद दुर्लभ संयोग- जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - Ekhabri.com

करवा चौथ:47 साल बाद दुर्लभ संयोग- जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

राजधानी रायपुर में भी गुरुवार 13 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज तड़के सरगी खाकर महिलाओं ने करवा चौथ के व्रत का शुभारंभ किया। सरगी की थाली में फल, मिठाईयां और ड्रायफ्रूट्स होते हैं। वैसे तो करवा चौथ की सरगी सास अपनी बहू को देती है, लेकिन उनके नहीं होने पर जेठानी, बहन या फिर कोई भी खुद से बड़ी महिला इसे आपको दे सकती हैं।सरगी को सूर्योदय से पहले खाया जाता है। इसके बाद कोई भी सुहागिन चांद की पूजा हो जाने तक निर्जला उपवास रखती हैं। रात में चांद की पूजा करने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य, अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। राजधानी रायपुर में रात 8 बजकर 07 मिनट पर चंद्रोदय का समय बताया गया है, लेकिन आज हो रही बारिश ने जरूर थोड़ी सी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अगर बादल छाए रहे, तो चांद का दीदार करने में मुश्किल आएगी।ज्योतिषियों का मानना है कि सूर्य और चंद्रमा कभी अस्त नहीं होते, केवल धरती के घूमने के कारण हमें ये दिखाई नहीं देते, इसलिए चांद नहीं दिखाई देने पर भी पूजा की जा सकती है। अगर इस तरह की स्थिति आए, तो सुहागिनें पूर्व-उत्तर दिशा में पूजा करके अर्घ्य दे सकती हैं। साल 1975 के बाद गुरू स्वराशि में है। आज चंद्रमा भी खुद के नक्षत्र यानी रोहिणी में रहेगा। इसलिए इस बार का करवा चौथ बेहद शुभ माना जा रहा है। आज शिव-पार्वती, कार्तिकेय गणेश जी, चौथ माता, चंद्र देव के साथ-साथ विष्णु-लक्ष्मी और गुरु ग्रह के लिए भी विशेष पूजा जरूर करें। इधर करवा चौथ के एक दिन पहले बुधवार को महिलाओं की भीड़ मेहंदी लगवाने के लिए लगी रहीं। बाजारों में भी भारी भीड़ दिखाई दी। कपड़े, ज्वेलरी से लेकर पूजा के सामान के लिए महिलाएं दुकानों में नजर आईं। चूंकि ये त्योहार पति के लिए किया जाता है, इसलिए ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के लिए भी सुहागिनें पार्लर में नजर आईं। आज भी ब्यूटी पार्लर बुक हैं। इसके अलावा करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने भी महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगवाने और चांद देखने के लिए छलनी की व्यवस्था की। इस मौके पर वार्ड की कई महिलाएं मौजूद थीं।

Read Also  कांग्रेस-राजद की हरकत पर मुख्यमंत्री ने बोला हमला, बताया ओबीसी समाज का अपमान

करवा चौथ की पूजा विधि

सूर्योदय से पहले स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन निर्जला व्रत रख शाम को भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन करें। इसके बाद करवा माता की फोटो रखें और पूजा स्थल पर करवा रखें। इसके बाद प्रसाद अर्पित कर पूरे विधि-विधान से पूजा करें। एक लोटा, वस्त्र और दक्षिणा समर्पण करें। करवा में पानी भरकर उसमें सिक्का डालकर उसे लाल कपड़े से ढंकें। पूजा की थाली में श्रृंगार का सामान रखकर करवाचौथ की कथा सुनें या खुद पढ़ें। चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...