Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के 80 शिक्षित युवाओं को शिक्षा, राजस्व,  सहायक शिक्षक, पशुपालन विभाग में परिचारक, भृत्य के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 80 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा में इन वर्ग के पढ़े लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती दी जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 बैगा युवाओं को शासकीय सेवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है।  छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है। प्रदेश में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित युवक-युवतियों को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ग के युवक-युवतियां को रोजगार देकर उन्हे मुख्यधारा में लाने की शुरूआत कर दी है।  कबीरधाम जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 80 युवा शासकीय नौकरी मिलने पर काफी खुश है। चेहरों पर मुस्कान लिए खुशी का इजहार करने इन बैगा युवाओं ने आज जिला कलेक्टोरट पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर बैगा युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इन युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी प्रदान करने का जो निर्णय लिया गया है और उनके इस निर्णय की वजह से हमें शासकीय सेवा में आने का अवसर मिला। इसके लिए हम उनके हृदय से आभारी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...