पिछले महीने ही टि्वटर के बास बने एलन मस्क ने अब कंपनी से करीब तीन हजार कंटेंट माडरेटर्स को हटा दिया है। यह कंटेंट माडरेटर टि्वटर पर भ्रामक सूचनाओं को फैलने से रोकने का काम करते थे। हालांकि, यह सभी आउटसोर्स यानी तीसरे पक्ष के जरिये टि्वटर के लिए काम करते थे।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क चार नवंबर को बड़ी संख्या में टि्वटर के स्थायी कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया था। जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था, उन्हें ई-मेल के जरिये जानकारी दी गई थी। टि्वटर समेत अन्य बड़ी इंटरनेट मीडिया कंपनियां अपने प्लेटफार्म पर भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए आउटसोर्स कंटेंट माडरेटर्स पर निर्भर हैं। लेकिन अब कंपनियां बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को नौकरी से बाहर निकाल रही हैं।
टि्वटर ने हटाए गए कंटेंट माडरेटर्स की संख्या की जानकारी नहीं दी है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर और कंटेंट माडरेशन विशेषज्ञ साराह राबर्टस का कहना है कि टि्वटर से करीब तीन हजार कंटेंट माडरेटर्स को हटाया गया है। राबर्टस एक वर्ष पहले टि्वटर में स्टाफ रिसर्चर के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा टि्वटर जल्द ही संस्थानों को अपने संबंद्ध खातों की पहचान करने की अनुमति देगा। मस्क ने सोमवार को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 बैठक से इतर बिजनेस कांफ्रेंस को वीडियोलिक के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया जैसे विकासशील देशों को ध्यान में रखते हुए टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कार का सस्ता माडल विकसित करने पर विचार करेगी।
शर्तों के साथ वर्क फ्राम होम कर सकते हैं कर्मचारी
एलन मस्क ने एक यूजर के सवाल पर स्पष्ट किया कि टि्वटर की वर्क फ्राम होम नीति उनकी अन्य कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स से अलग नहीं है। मस्क ने कहा कि कर्मचारी शर्तों के साथ वर्क फ्राम होम कर सकते हैं। यदि किसी कर्मचारी के लिए तार्किक रूप से कार्यालय आना संभव नहीं है या कोई अन्य व्यक्तिगत वजह है, तो वर्क फ्राम होम किया जा सकता है। इसके अलावा मैनेजर की मंजूरी से भी वर्क फ्राम होम किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...