Google Analytics Meta Pixel पांच अप्रैल के बाद सेंसेक्स फिर 60 हजार के पार - Ekhabri.com

पांच अप्रैल के बाद सेंसेक्स फिर 60 हजार के पार

कच्चे तेल के मूल्य में कमी और विदेशी निवेशकों की वापसी से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 417.91 अंकों की बढ़त के साथ 60 हजार के स्तर को पार करते हुए 60,260.13 अंक पर बंद हुआ। पांच अप्रैल के बाद यह पहला मौका है जब सेंसेक्स 60 हजार के स्तर के पार पहुंचा है। हालांकि, दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,323.25 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा। बीएसई के 30 में से 23 शेयरों में बढ़त रही। इसी तरह एनएसई निफ्टी 119 अंकों की बढ़त के साथ 17,944.25 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी लगातार सात दिनों से बढ़त के साथ बंद हो रहा है।
दो माह में 9,338 अंकों की वृद्धि
17 जून को सेंसेक्स 52 सप्ताह के निचले स्तर 50,921.22 अंक पर था, जो अब बढ़कर 60,260.13 तक पहुंच चुका है। इस प्रकार तब से अब तक सेंसेक्स में 9,338.91 अंक की वृद्धि हो चुकी है। 20 जून को सेंसेक्स का बाजार पूंजीकरण 234.86 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 279.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में सेंसेक्स सेंसेक्स के बाजार पूंजीकरण में 44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वृद्धि हुई है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख  विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इससे बाजार को मजबूती मिल रही है। वस्तुओं और तेल की कीमतों में गिरावट ने भी विदेशी निवेशकों में भरोसा जगाया है।
सेंसेक्स में 17 अगस्त का हाल
– 3,556 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ
– 2,017 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए
– 1,405 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
– 134 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं
– 162 शेयर 52 सप्ताह के उच्च पर पहुंचे
– 24 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे
– 12 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट लगा
– 02 शेयरों में लोअर सर्किट लगा
– 279.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा बाजार पूंजीकरण
– 1.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
सेंसेक्स के टाप गेनर
रतन इंडिया      20 प्रतिशत
फोर्ब्स एंड कंपनी  19.68 प्रतिशत
नावा लिमिटेड     17.58 प्रतिशत
आरती ड्रग्स     10.79 प्रतिशत
हिकल लिमिटेड   9.29 प्रतिशत
सेंसेक्स के टाप लूजर
बजाज हिंदुस्तान शुगर  12.12 प्रतिशत
सोना काम्स            5.45 प्रतिशत
यूटीआइ एएमसी       4.66 प्रतिशत
एजिस लाजिस्टिक्स    4.18 प्रतिशत
शैले होटल्स          3.93 प्रतिशत
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...