रायपुर:लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का समापन रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि अहिल्यादेवी ने अपने शासनकाल में न केवल एक सशक्त प्रशासन स्थापित किया, बल्कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि महान विभूतियों का जीवन चरित्र राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत होता है। अहिल्यादेवी की शासन व्यवस्था में न्याय, नीतिपूर्ण प्रशासन और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय था। वे न केवल एक साहसी योद्धा थीं, बल्कि कुशल प्रशासक और सनातन संस्कृति की रक्षक भी थीं।
प्रेरणादायक जीवन गाथा
रामदत्त चक्रधर ने बताया कि अहिल्यादेवी के जीवन में तीन प्रमुख गुण थे – अभयम (साहस), प्रशासनिक दक्षता और आध्यात्मिकता। जब उनके शासन में विद्रोह हुए, तब उन्होंने अपनी सैन्य क्षमता से समस्याओं का समाधान किया। वे कहती थीं कि जनता और शासन का संबंध मां और संतान जैसा होता है।
उनके कुशल प्रशासन का उदाहरण देते हुए चक्रधर ने बताया कि नासिक में निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल दोषी अधिकारी को हटा दिया था। वहीं, पंढ़रपुर में एक निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने हाथियों से परीक्षण करवाया।
धार्मिक और सांस्कृतिक योगदान
अहिल्यादेवी ने काशी, बद्रीनाथ, केदारनाथ और गया सहित कई धार्मिक स्थलों पर मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। वे पंढ़रपुर यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था भी करवाती थीं। उनके आध्यात्मिक दृष्टिकोण और सनातन मूल्यों के प्रति निष्ठा के कारण उन्हें पुण्यश्लोका की उपाधि मिली।
रामदत्त चक्रधर ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी ऐतिहासिक गौरव के साक्षी बन रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 का हटना, और संघ का शताब्दी वर्ष – ये सभी भारत के स्वर्णिम कालखंड के प्रतीक हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस विशेष अवसर पर हमें अहिल्यादेवी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
व्यापक आयोजन और सहभागिता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने बताया कि त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 1157 शिक्षण संस्थानों में व्याख्यानमालाएं, निबंध प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं और प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
समारोह में त्रिशताब्दी जयंती समिति के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद दीक्षित ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक नृत्य नाटिका का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अभयराम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...