रायपुर। इस महीने के 2 दिनों में मदिरापान करने वालों को मदीरा नहीं मिलेगी। शासन द्वारा मोहर्रम 9 अगस्त एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन शराब दुकानें बंद रहे रहेंगी।
कलेक्टर रानू साहू ने उक्त शुष्क दिवसों पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार) दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है।










