Google Analytics Meta Pixel अमित और रेणु जोगी पहुंचे अजीत जोगी की मूर्ति लगवाने, पुलिस ने रोका - Ekhabri.com

अमित और रेणु जोगी पहुंचे अजीत जोगी की मूर्ति लगवाने, पुलिस ने रोका

रायपुर। रायपुर के बीरगांव इलाके में रविवार की दोपहर बेहद सियासी रही। जनता कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने यहां छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व सीएम व पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी की प्रतिमा लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया था। प्रशासन की तरफ से प्रतिमा लगाने की जगह और अनुमति दोनों ही नहीं दी गई थी। बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों तैनाती की गई थी। पार्टी की तरफ से इसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत संगीत और लोक नृत्य का बंदोबस्त भी कार्यक्रम में था। लोगों को संबोधन के बाद अमित जोगी और रेणु जोगी पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ कार्यक्रम स्थल के पास ही एक घर में रखी मूर्तियों को लाने के लिए आगे बढ़े। बीच रास्ते में ही पुलिस के आला अफसरों ने इनका रास्ता रोक दिया। कार्यकर्ता ये देख भड़क गए। पुलिस और जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। मगर पुलिसकर्मियों ने किसी भी सूरत में मूर्ति को स्थापति करने नहीं दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों के जरिए कार्यक्रम स्थल से ले जाया गया। हालांकि कुछ घंटों बाद सभी को छोड़ दिया गया। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि सरकार कितना भी जोर लगा ले प्रतिमा तो स्थापति होकर रहेगी। फिलहाल प्रतिमाएं पार्टी के स्थानीय नेता के घर पर हैं।
कौरवों ने भी नहीं दी थी जमीन, उनका क्या हाल हुआ मालूम है न
इससे पहले मंच से लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा कि हम सरकार ने 4 बाय 10 की साइज में जमीन मांग रहे हैं। मगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। आपको महाभारत का किस्सा बता दूं, कौरवों ने भी पांडवों को 5 इंच भी जमीन देने से इंकार कर दिया था। याद है न उनका क्या हाल हुआ। अमित जोगी ने आगे कहा कि लोगों को डराने के लिए 600 पुलिस बल की तैनाती की गई है। लोगों को पिलाने के लिए पानी नहीं है, मगर जनता को डराने के लिए वॉटर कैनन लगाई गई है।
हम अनाथ नहीं हैं
अमित जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सोचते हैं कि अजीत जोगी के निधन के बाद हम अनाथ हो गए। हमारे सिर से उनका हाथ हट गया। मेरे बाबूजी हमेशा कहते थे कि जिसके सिर पर गरीबों और छत्तीसगढ़ महतारी का हाथ होता है, वो कभी अनाथ नहीं होता। प्रतिमा बनवाने में हमने रुपए खर्च नहीं किए, बीरगांव के गरीब लोगों ने अपने मेहनत की कमाई से रुपए जुटाए और मूर्ति बनवाई। छत्तीसगढ़ महतारी और स्व अजीत जोगी की प्रतिमा लग जाएगी तो इनका क्या बिगड़ेगा, मगर ये लोग जोगी जी के नाम से ही डरते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...