छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में सीरो सर्विलेंस की अंतरिम रिपोर्ट आईसीएमआर ने जारी की, तीनों जिलों से लिए गए थे कुल 1513 सैंपल
रायपुर. 25 सितम्बर 2020. छत्तीसगढ़ के तीन जिलों रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में सीरो सर्विलेंस की अंतरिम रिपोर्ट आईसीएमआर द्वारा जारी की गई है। अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार राजनांदगांव के 3.76 प्रतिशत, दुर्ग के 8.31 प्रतिशत और रायपुर के 13.41 प्रतिशत लोगों के शरीर में कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ने वाले एंटीबॉडीज की मौजूदगी पाई गई है। सीरो सर्विलेंस के दौरान दुर्ग जिले के आम नागरिकों व उच्च जोखिम वर्गों के 517, राजनांदगांव में 504 और रायपुर में 492 सैंपल संकलित किए गए थे। इन 1513 सैंपलों में से 8.5 प्रतिशत यानि 128 सैंपलों में एंटीबॉडीज पाई गई है।
आईसीएमआर द्वारा प्रदेश के दस जिलों में किए गए सीरो सर्विलेंस की विस्तृत रिपोर्ट और निष्कर्ष आगामी 15 दिनों में जारी किए जाएंगे। आईसीएमआर, नई दिल्ली और आरएमआरसी, भुबनेश्वर द्वारा राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से दस जिलों के 20 विकासखंडों के 60 क्लस्टर्स में सीरो सर्विलेंस के लिए सैंपल संकलित किए गए हैं। सर्विलेंस के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों से सैंपल लिए गए हैं। इनमें आम नागरिकों के साथ ही भीड़ के बीच काम करने वाले उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के सैंपल भी शामिल हैं।
रायपुर जिले के दो विकासखंडों के तीन-तीन क्लस्टर्स में संकलित 492 सैंपलों में से 426 एंटीबॉडी निगेटिव और 66 पॉजिटिव पाए गए हैं। तिल्दा विकासखंड से लिए गए 160 सैंपलों में से 146 एंटीबॉडी निगेटिव और 14 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं धरसींवा (रायपुर) विकासखंड से संकलित 332 सैंपलों में से 280 निगेटिव और 52 पॉजिटिव पाए गए हैं।
आईसीएमआर द्वारा दुर्ग जिले में लिए गए 517 सैंपलों में से 474 एंटीबॉडी निगेटिव और 43 पॉजिटिव पाए गए हैं। दुर्ग विकासखंड में संकलित 305 सैंपल में से 278 निगेटिव और 27 पॉजिटिव तथा पाटन विकासखंड के 196 सैंपलों में से 212 निगेटिव व 16 पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीरो सर्विलेंस के लिए राजनांदगांव से लिए गए 504 सैंपलों में से 485 की रिपोर्ट निगेटिव और 19 की पॉजिटिव है। राजनांदगांव विकासखंड से संकलित 319 में से 304 एंटीबॉडी निगेटिव व 15 पॉजिटिव तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के 185 सैंपलों में से 181 निगेटिव और चार पॉजिटिव पाए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...