बंगाल से ओडिशा पहुंचा बीजू बाबू का पसंदीदा विमान डकोटा

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का पसंदीदा और उनके द्वारा कई साहसिक अभियानों में इस्तेमाल किया गया ऐतिहासिक डकोटा विमान एक दिन पहले कोलकाता से चलने के बाद बुधवार को ओडिशा पहुंच गया है। गौरवपूर्व स्मृतियों को समेटे डकोटा विमान को बंगाल से ओडिशा वापस लाने के लिए कई वर्षों से प्रयास चल रहे थे।

 

 

बुधवार को ओडिशा पहुंचने के बाद ऐतिहासिक विमान को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर रखा गया है। शीघ्र ही इसके अलग-अलग कल-पुर्जों को जोड़कर इसे पूर्ण आकार में प्रदर्शित किया जाएगा। देश की आजादी और विभाजन के समय 1947 में श्रीनगर से भारतीय सैनिकों को एयरलिफ्ट करने से लेकर सैनिकों तक दवा व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने तथा इंडोनेशियाई प्रधानमंत्री को डचों के चंगुल से बचाने तक के अभियान में डकोटा साहसी पायलट बीजू पटनायक का साथी था। इस डकोटा विमान का संचालन बीजू पटनायक की कंपनी कलिंगा एयरलाइंस करती थी। बीजू पटनायक के बेटे और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने डकोटा के राज्य में लौटने पर खुशी जाहिर की है।

 

नेहरू का फोन आया तो पत्नी के साथ मिशन पर निकल पड़े बीजू
देश के आजाद होने के एक महीने पहले जुलाई 1947 में कांग्रेस के विधायक और रायल इंडियन एयरफोर्स के पायलट रहे 32 वर्षीय बीजू पटनायक के पास एक फोन आया। फोन के दूसरी ओर पंडित जवाहर लाल नेहरू थे, लेकिन तब वह प्रधानमंत्री नहीं बने थे। उस वक्त भारत को ब्रिटिश राज से मुक्त करने और सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारियां चल रही थीं। नेहरू ने पटनायक से एक असाधारण आग्रह करते हुए इंडोनेशिया को डचों से मुक्त कराने की लड़ाई में मदद पहुंचाने तथा वहां के संवतंत्रता संग्राम में मदद पहुंचाने तथा प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सुकर्णो आजाद और सुतन सजहरिर को छुड़ाकर भारत लाने की जिम्मेदारी सौंपी, जिन्हें डच और ब्रिटिश सेना ने वहां नजरबंद कर रखा था।

 

 

बीजू पटनायक ने नेहरू को यह साहसिक अभियान पूरा करने का भरोसा दिलाया और मिशन पर अपनी पत्नी व सह पायलट ज्ञानवती पटनायक के साथ मिशन पर निकल पड़े। 21 जुलाई 1947 को पटनायक ने को-पायलट ज्ञानवती के साथ अपने डकोटा विमान (डीसी-3 वीटी- एयूआइ) से उड़ान भरी और सिगापुर होते हुए 22 जुलाई को जकार्ता पहुंचे। इस दौरान डच सेना ने पटनायक के विमान को उड़ाने की भी कोशिश की। तमाम हमलों से बचते हुए कठिन चुनौतियों के बीच पटनायक सुकर्णो और सजहरिर को वहां से नई दिल्ली ले आए थे। इंडोनेशिया की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस मिशन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। बाद में सुकर्णों इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने और सजहरिर वहां के प्रधानमंत्री। इस बहादुरी के लिए पटनायक को मानद रूप में इंडोनेशिया की नागरिकता दी गई थी। साथ ही दो बार वहां के सर्वोच्च भूमिपुत्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

जब कमजोर पड़ गई थी महाराजा हरि सिह की सेना : 27 अक्टूबर, 1947 में जम्मू-कश्मीर प्रांत में अशांति थी। महाराजा हरि सिह के शासनकाल को चुनौती देने के लिए दो महीने पहले बना पाकिस्तान राज्य को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रहा था। पाकिस्तानी सेना की मदद के कारण पख्तून कबायली आतंकियों के सामने महाराजा हरि सिंह की सेना कमजोर पड़ रही थी। धीरे-धीरे हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पाकिस्तानी सेना के पास श्रीनगर पर कब्जा करने के लिए महज 30 किलोमीटर का रास्ता बचा था। अंत में हरि सिंह ने भारत सरकार से मदद मांगी। हरि सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से अनुरोध किया। उन्होंने सेना भेजी और श्रीनगर की रक्षा करने का अनुरोध किया। ऐसी कठिन परिस्थिति में बीजू पटनायक और डकोटा ने अद्वितीय भूमिका निभाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...