Google Analytics Meta Pixel बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो का प्रदर्शन: बांटे लॉलीपॉप - Ekhabri.com

बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो का प्रदर्शन: बांटे लॉलीपॉप

रायपुर। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा अब सड़क पर उतर आई है। गुरुवार को रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पोर्टेबल लाउडस्पीकर लगाकर नारेबाजी की। भाजयुमो ने सरकार के बेरोजगारी भत्ता देने के वादे को याद दिलाया। साथ ही ‘झूठे वादों में फंस जाओगे तो लॉलीपॉप पाओगे’ जैसे नारे लगाए। साथ ही चौक-चौराहों पर युवाओं को लॉलीपॉप बांटे। भाजयुमो नेता उमेश घोरमोड़े ने कहा, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। 30 महीने बाद भी सरकार यह वादा पूरा नहीं कर पाई। युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। सरकार केवल लॉलीपॉप दे रही है। हम भी लॉलीपॉप बांटकर प्रतीकात्मक विरोध कर रहे हैं। बताने की कोशिश हैं, कि कांग्रेस के झूठे वादों में फंसकर केवल लॉलीपॉप ही मिलेगा। भाजयुमो का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रह सकता है।
दो दिन पहले आप ने किया था प्रदर्शन
दो दिन पहले आम आदमी पार्टी ने रायपुर के घड़ी चौक, तेलीबांधा तालाब और आमानाका में इसी तरह का प्रदर्शन किया था। सड़क किनारे हाथ में स्लोग लिखी तख्तियों के साथ आप कार्यकतार्ओं ने बैंड की बीट पर नारे लगाए। इन नारों में भी मतदाताओं को संदेश था। कहा गया था – 500 में बिक जाओगे तो ऐसी ही सड़कें पाओगे।
आप लगा चुकी है मुद्दा चुराने का आरोप
आप नेता विशाल केलकर के नेतृत्व में कोरबा की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर आए तो छत्तीसगढ़ भाजपा ने उसे हाथोहाथ लपक लिया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसे साझा किया। बाद में आप ने भाजपा पर मुद्दा और प्रदर्शन चुराने का आरोप लगाया। अब भाजपा खुद उसी तरह के प्रदर्शन पर उतर आई।
कांग्रेस ने कहा- भाजपा-आप एक ही पार्टी
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा- आप के नेता भाजपा के साथ गहरे रिश्तो का का भेद उजागर होने से हड़बड़ा गए हैं। अब एक दूसरे पर मुद्दा चुराने का आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने में लगे हुए हैं। असल में भाजपा ही आप पार्टी है और आप पार्टी ही भाजपा है। अब यह बात जगजाहिर हो चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...