रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मिलर्स का चावल भारतीय खाद्य निगम में जमा कराने में और गति लायें। धान उपार्जन केन्द्रों में शेष रहे धान का भी शीघ्र ही परिवहन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत खाद्य मूवमेंट वर्क प्लान की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में भारतीय खाद्य निगम, रेलवे और खाद्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जैन ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि भारतीय खाद्य निगम का गोदामों में चावल जमा करने के लिए लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य करें, जिससे मिलरों द्वारा तैयार चावल जमा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि चावल के परिवहन और भंडारण में आ रही दिक्कतों की समीक्षा कर त्वरित आवश्यक कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव ने भारतीय खाद्य निगम को रेक प्वाइंट वाले प्रमुख जिलों में राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, सूरजपुर में निर्धारित लक्ष्य एवं योजना के अनुसार पर्याप्त मात्रा में रेक उपलब्ध कराने के निर्देश रेल्वे के अधिकारियों को दिए है। इसी तरह से भारतीय खाद्य निगम द्वारा रेक मूवमेंट का समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश। जिससे मिलर्स को आवश्यकतानुसार परिवहन हेतु वाहनों की व्यवस्था की जा सके।
इन जिलों में पर्याप्त मात्रा में गोदाम की व्यवस्था करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने एफसीआई द्वारा चावल उपार्जन कार्य में गति बनाए रखने हेतु मुंगेली, धमतरी, कवर्धा, बेमेतरा और कांकेर जिलों में पर्याप्त मात्रा में गोदाम की व्यवस्था करने के निर्देश इन जिलों के कलेक्टरों को दिए। इसी तरह से एफसीआई द्वारा स्टेट वेयर हाउसिंग कापोर्रेशन में अतिरिक्त गोदाम किराए पर लेकर चावल उपार्जन हेतु अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, प्रबंध संचालक मार्कफेड सु किरण कौशल, प्रबंध संचालक स्टेट बेवर्रेज कापोर्रेशन निरंजन दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...