Google Analytics Meta Pixel राजस्थान और हरियाणा के रास्ते हो रही है ऊंटों की तस्करी - Ekhabri.com

राजस्थान और हरियाणा के रास्ते हो रही है ऊंटों की तस्करी

तस्करों का नेटवर्क राजस्थान से शुरू होकर बांग्लादेश तक फैला है। ऊंट हरियाणा से ट्रकों में लादकर सड़क और जंगल के रास्ते बंगाल तक पहुंचते हैं। वहां इनको मारकर इनका मांस विदेश भेजा जाता है। दरअसल जंगली जानवरों,  गायों और बैलों की तस्करी के बाद ऊंटों की तस्करी मुनाफे का सौदा बन गई है। पिछले दो वर्षों से ट्रकों में भर-भर कर ऊंटों की सप्लाई की जा रही है।

जिन राज्यों से ये ट्रक गुजरते हैं,  वहां के तस्कर उन्हें दूसरे राज्य की सीमा में दाखिल कराते हैं। महीने भर में तीन बार हिसार में राजस्थान से तस्करी के जरिये दूसरे राज्य में भेजे जा रहे 35 ऊंट पकड़े जा चुके हैं। मांग केवल खड़े रहने वाले ऊंटों की है,  बैठे ऊंटों को कम पसंद किया जाता है। जनवरी में झारखंड के पाकुर जिले में जंगल से 14 ऊंटों से भरा ट्रक वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा था।

आरएफओ अनिल कुमार बताते हैं कि ट्रक का ड्राइवर नूंह के कुन्हाना का रहने वाला था। उसने पूछताछ में बताया कि ऊंट राजस्थान से पैदल नूंह (हरियाणा) तक लाए जाते हैं फिर हरियाणा से उत्तर प्रदेश, उसके बाद बिहार और झारखंड होते हुए असम और बांग्लादेश तक पहुंचाए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर भी लोग इसका मांस खाते हैं। ये लोग 50 हजार रुपये प्रति ऊंट के हिसाब से 14 ऊंट लाए थे। इनमें से चार मर गए। अगर स्थानीय लोग इन ऊंटों को खरीदते हैं तो पहले गांव में घुमाते हैं फिर कुर्बानी देते हैं।

उन्होंने बताया कि तस्करों की गाड़ी पर फास्टैग भी लगा मिला। इससे प्रतीत होता है कि ऊंट मुख्य मार्गों से आए हैं। ऊंट पकड़ने के बाद से हरियाणा,  झारखंड,  बंगाल से उनके पास रिश्वत लेकर ट्रक छोड़ने के फोन आए। इसकी पूरी जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी है।

राजस्थान सरकार ने ऊंटों के वध और तस्करी पर रोक लगाने के लिए राजस्थान ऊष्ट्रवंशीय पशु (वध एवं प्रतिषेध और अस्थायी प्रव्रजन एवं निर्यात का विनियमन) अधिनियम लागू किया है। नियम काफी सख्त हैं। इसके बावजूद तस्करी बढ़ रही है। कानून की सबसे बडी कमजोरी है कि ऊंटों की तस्करी को पुलिस रोक भी ले, लेकिन तब भी कई समस्याएं पुलिस के सामने ही आ खड़ी होती हैं। इन जानवरों को लेकर वन विभाग कहता है कि यह घरेलू जीव है। इसलिए उनके दायरे में नहीं आता। दूसरी तरफ पुलिस के पास इन जानवरों को रखने का स्थान नहीं है। हिसार में पिछले दिनों पकड़े गए ऊंटों को पुलिस ने काफी मिन्न्तों के बाद गोशालाओं में शरण दिलवाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...