राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में शिक्षकों की कमी से जूझे रहे डोंगरगांव ब्लॉक के आलीवारा हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चे मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंचे, तो बच्चों का चेतावनी भरा आवेदन देख जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने उन्हें फटकार लगा दी। वहीं उन पर ये आरोप भी लगा कि, उन्होंने बच्चो को जेल में डलवाने तक की धमकी दे डाली। डीईओ के इस व्यवहार से नाराज बच्चे रोते हुए बाहर निकले। जिसके बाद इनका किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो की कुछ घंटो बाद ही खूब तेजी से वायरल हो गया।
क्या हैं पूरा मामला
बता दें कि, शिक्षकों की कमी की समस्या की मांग को लेकर बच्चे और पालक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे। बच्चे व पालकों ने बताया कि, दो साल पहले आलीवारा में हायर सेकंडरी स्कूल का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन वहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई, जिसके बाद हाई स्कूल के शिक्षकों के भरोसे ही वहां काम चल रहा है। उसमें भी एक शिक्षक लंबी छुट्टी में चले गए हैं। इससे बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रहीं हैं। जिसको होता देख बोर्ड के विद्यार्थी और पालक शिक्षक की मांग को लेकर पहुंचे थे।
वहीं कलेक्टर ने बच्चों की शिकायत सुनकर उन्हें डीईओ अभय जायसवाल के पास भेज दिया था। बच्चे और पालक जब डीईओ के पास पहुंचे तो आवेदन देखकर डीईओ भड़क गए और फटकार लगाते हुए जेल में डलवाने की धमकी तक दे डाली। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बच्चों ने आवेदन में शिक्षक की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन-प्रदर्शन करते हुए स्कूल में ताला जडऩे की चेतावनी जैसी बात लिखी थी।
क्या लिखा था आवेदन में
स्कूल से पहुंचे बच्चों ने बताया कि, दो साल पूर्व हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड किया गया था। लेकिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए कोई शिक्षक नियुक्ति नहीं किया गया । बच्चों ने बताया कि, 11वीं कक्षा की पढ़ाई उन्होंने कर ली है, लेकिन अब उनका बोर्ड एग्जाम होना है, ऐसे में नियमित और विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही बेहतर ढंग से पढ़ा पाएंगे। जिसको लेकर वे शिक्षक की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन करने और स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन करने की बात आवेदन में लिखी थी। इसी लाइन से खफा डीईओ ने बच्चों से कहा कि, ये सब लिखना कौन सिखाया। स्कूल में ताला जड़ोगे तो सीधे जेल भेज दिए जाओगे।
डीईओ ने अपनी सफाई में क्या कहा
वहीं इस मामले में डीईओ कार्यालय से निकले बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद डीईओ अभय जायसवाल आलीवारा स्कूल पहुंचे और बच्चों को जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, बच्चों को सिर्फ समझाइश दी गई है, धमकाया नहीं गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...