Google Analytics Meta Pixel भक्ति संगीत के एलबम में छत्तीसगढ़ के विधायक विकास उपाध्याय की धमाकेदार एंट्री - Ekhabri.com

भक्ति संगीत के एलबम में छत्तीसगढ़ के विधायक विकास उपाध्याय की धमाकेदार एंट्री

देखें नेता से अभिनेता के रूप में बढ़ते कदम
रायपुर। जी हां, भले ही आप किसी खास क्षेत्र में काम तो करते हैं कि आपके व्यक्तिव के अंदर एक साख तरह का कलाकार भी छिपा होता है। वो भले ही घर में या एकांत में गाना गुनगुना लेते हैं, लेकिन जब अपने इष्ट देव के भक्ति में आपका मन कर्म के साथ डूबा हो जाहिर है कि खुद को रोक पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कुछ इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ के विधायक और युवाओं के ऑइकान बन चुके विकास उपाध्याय अब अपनी पूरे देश में भक्ति संगीत के एलबम की दुनिया में प्रवेश कर सभी को चौंका दिया। जनसेवा के साथ भक्ति संगीत के क्षेत्र में इनकी रूचि बराबर बनी रहती थी। जिसे साकार करने के लिए उनके भक्ति भाव में सुंदरकांड का पाठ करने की रुचि को देखकर गीतकार और एलबम निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया। जिसमें मोहन सुंदरानी के एलबम में वे कलाकार के रूप में नजर आ रहे हैं।
फिर क्या था, उन्होंने भक्ति संगीत की कुछ लाइनें बताईं। इसके बाद उन्होंने अपने प्रभु की भक्ति को एलबम में कलाकार के रूप में अभिनय के रूप में काम करने के लिए सहर्ष स्वीकार कर लिया। ऐसा हो भी क्यों न जिसका मन जनसेवा के साथ भगवान राम और कृष्ण की भक्ति में डूबा हो। विधायक विकास उपाध्याय ने एलबम में किसी मंजे हुए कलाकार के रूप में अपने अभिनय से खुद के अंदर की प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। सेवाभाव से विकास उपाध्याय लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। अक्सर से किसी भी समय जब भी जनता की सेवा करने का मौका मिलता है। वे उसमें सबसे आगे नजर आते हैं। पूरे कोरोनाकाल से लेकर अब वैक्सीनेशन की व्यवस्था तक वे खुद सुबह-सुबह वैक्सीनेशन और अस्पतालों में देखने के लिए पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने जब से उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया है, तब से वे असम से लेकर तमाम राज्यों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को भी निभाने से पीछे नहीं रहे। राहुल गांधी के उम्मीदों पर खरा उतरकर वे धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होते दिख रहे हैं। जब भी वे सुबह-सुबह मार्निंग वॉक पर निकलते हैं तो अनुपम उद्यान हो या पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का कैंपस। अगर वहां युवाओं की टोली के साथ उन्हें खेलती हुई दिखती है तो वे भी दंड-बैठक या एक्सरसाइज करने से भी नहीं चूकते हैं। मीडिया या सोशल मीडिया में तस्वीरें आती रहती हैं। इससे उनके इस अंदाज-ए-जुदा पर अब उनकी विधानसभा ही नहीं पूरे प्रदेश के युवाओं के वे आइकान बन चुके हैं।
मन में न अभिमान और न ही स्वभाव में शान
कहते हैं जब कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसके मन में अभिमान या शान-ओ-शौकत आ जाना लाजमी है। लेकिन विकास उपाध्याय के स्वभाव पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे मानते हैं, जो कुछ हैं वो जनता के प्यार और प्रभु के आशीर्वाद से। उनका कहना है कि व्यक्ति को उसका कर्म की जीवन के पथरीले रास्ते में चलना और उस पर सफल बनाता है। जिंदगी भले ही एक जंग का मैदान है, इससे लडऩे और जूझने में अपने मन और मस्तिक को शांत कर उसका सामना करना चाहिए। बनावटीपन को दरकिनार कर एक आम आदमी की जिंदगी जीने में जो मजा है, वह खास बनकर नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...