रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर और कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा से बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सेवा से लोगों में उत्साह है। मुख्यमंत्री ने चकरभाठा में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर विमान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नई हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से पिछले साढ़े तीन वर्षों में रायपुर के साथ-साथ जगदलपुर और बिलासपुर से नई हवाई सेवाएं प्रारंभ हुई हैं। बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुविधा के साथ सभी मौसम में विमान सेवा के संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरबा में व्यावसायिक एयरपोर्ट के साथ कोरिया में नई हवाई पट्टी के विकास की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
इसी तरह अम्बिकापुर में 43 करोड़ रूपए की लागत से एयरपोर्ट रनवे का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ जगदलपुर, बिलासपुर और अम्बिकापुर एयरपोर्ट में आटोमेटेड एटीसी उपकरण स्थापित किए गए हैं। ताकि इन एयरपोर्टों में किसी भी समय विमानों और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...