Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस का स्थापना दिवस:प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव भवन पर फहराया पार्टी का झंडा - Ekhabri.com

कांग्रेस का स्थापना दिवस:प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव भवन पर फहराया पार्टी का झंडा

रायपुर। कांग्रेस ने सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर पार्टी का झंडा फहराया। वहीं रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में प्रभातफेरी निकालकर लोगों में मिठाई बांटीं। इस दौरान संगोष्ठि आदि का आयोजन हुआ। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन सहित पूरे प्रदेश के जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं ने आज पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन के सामने पार्टी का तिरंगा झंडा फहराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अनेक नेता राजीव भवन पहुंचे। इन नेताओं ने महात्मा गांधी सहित पार्टी की नींव रहे नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस देश की सेवा में हमेशा आगे रही है। शांति, सद्भाव और भाईचारा हमारी परंपरा रही है। पार्टी की 136वीं वर्षगांठ पर हमने इस परंपरा को बनाए रखने और देश सेवा में जुटे रहने की शपथ ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, अपनी स्थापना के 136 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आजादी की लड़ाई से ले कर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मोहन मरकाम के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सेवा दल के कार्यकतार्ओं ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इधर, रायपुर की विभिन्न ब्लॉक समितियों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों में मिठाई बांटा। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया, डा. खूबचंद बघेल ब्लाक ने सुंदर नगर चौक से लाखेनगर तक पदयात्रा निकाली। इसमें राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, करुणा शुक्ला, सुभाष शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद चौबे, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, आकाश शर्मा, प्रशांत ठेंगड़ी आदि शामिल हुए। सदर बाजार ब्लाक में पदयात्रा बांसटाल से शुरू हुई। इसमें नवीन चंद्राकर, मो. फहीम, कमलेश नाथवानी, गौतम यादव, बाबा भाई, सागर वाकड़े आदि शामिल हुए। गुरु घासीदास ब्लाक ने तेलीबांधा मरीन ड्राइव से यात्रा की शुरू की। इसमें कामरान अंसारी, संदीप बारले, दिवाकर साहू आदि शामिल हुए।
राहुल को बताया कांग्रेस के मूल्यों की उपज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राहुल गांधी को कांग्रेस की बहुलतावादी लोकतांत्रिक मूल्यों की उपज बताया। मरकाम ने कहा, राहुल गांधी जिस बेबाकी और निडरता से बहुमत के अतिवादी चरित्र का विरोध कर रहे हैं, वे कांग्रेस के मूल्यों की उपज है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी कांग्रेस के उन्हीं मूल्यों उपज हैं जिनको ले कर कांग्रेस ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक-राष्ट्रवादी आंदोलन का नेतृत्व किया। भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी।
संगोष्ठी और सेल्फी विद तिरंगा भी हुआ
बंशी कन्नौजे ने बताया, सरदार वल्लभ भाई पटेल ब्लॉक रामकुंड में एक संगोष्ठि का आयोजन हुआ। वहीं डीसीसी ने सेल्फी विद तिरंगा अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...