Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस नेता बोला-गृहमंत्री और एसपी में दम नहीं की मेरी गाड़ी रोकें - Ekhabri.com

कांग्रेस नेता बोला-गृहमंत्री और एसपी में दम नहीं की मेरी गाड़ी रोकें

तस्करी के शक में पुलिस ने रोका था ट्रैक्टर
बालोद। राजनांदगांव के रहने वाले एक कांग्रेस नेता का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता अपने ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस अफसरों को गालियां दे रहा है। इस गालीबाज कांग्रेस नेता का नाम ललित साहू बताया जा रहा है। ललित साहू ने गाली गलौज बालोद जिले में की है। जानकारी के मुताबिक बालोद के पिनकानार नाम इलाके में ललित साहू के एक ट्रैक्टर को कुछ सुरक्षाकर्मियों ने चेक पोस्ट पर रोका था। विवाद इसी वजह से शुरू हुआ। वीडियो में लकड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर नजर आ रहा है, इसे ललित साहू का ही बताया जा रहा है । पास में कुछ खाकी वर्दीधारी कर्मचारी खड़े हैं। ललित साहू अपने ट्रैक्टर को रोके जाने की वजह से एक सफेद रंग की एसयूवी में आकर यहां रुकता है, जिसके नंबर प्लेट के ऊपर कांग्रेस का लाल रंग का नेम प्लेट है जो अक्सर नेता अपनी कारों में रौब जमाने के लिए लगाते हैं। गाड़ी से उतरते ही ललित साहू वर्दी पहने खड़े कर्मचारियों से गाली गलौज करता दिख रहा है। वह कह रहा है- ललित साहू नाम है मेरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेता हूं.. मैं आया था बता देना.. गृह मंत्री में दम नहीं कि ललित साहू की गाड़ी को रोक दे..अभी तुम लोग जाओ अपने सीनियर को भेजना एसपी को बता देना मेरी गाड़ी है… इसके बाद तुम्हारा एसपी ले जाकर दिखाए दम होगा तो… राजनांदगांव में चूड़ी पहन कर नहीं बैठा हूं। बंगले में 3 स्टार के अफसर मेरे सामने खड़े रहते हैं।
कांग्रेस नेता के अवैध धंधे पर शक
पुलिस को खबर मिली थी कि अवैध लकड़ियों को ले जाया जा रहा है। जांच की टीम एक्टिव थी। बालोद जिले के पिनकानार इलाके में ललित साहू की आरा मिल है। ललित का ट्रैक्टर गुजरा तो, लकड़ियां संदिग्ध लगने पर जांच टीम ने इनके ट्रैक्टर को रोककर जांच की। यह बात ललित को रास नहीं आई। सत्ता की सनक में ललित ने सरेराह अपने ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को बुरा-भला कहते हुए गालियां दीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता इसे कांग्रेस का असली चेहरा बताने में लगे हुए हैं ।
गालीबाज नेता पर केस दर्ज
बालोद पुलिस ने बताया कि ये मामला 15 फरवरी का है। घटना का वीडियो सामने आया तो फौरन गुरुवार की रात इस मामले में गालीबाज कांग्रेस नेता पर केस दर्ज किया गया। बालोद पुलिस की तरफ से कहा गया कि ललित साहू के ट्रैक्टर को रोका गया, लकड़ी सामान्य जलाऊ लकड़ी होने पर उसे छोड़ भी दिया गया, मगर इस बीच ललित ने पुलिस आरक्षकों से गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करने लगा, इस वजह से पिनकापार थाने में ललित के खिलाफ धारा 294, 186 और 353 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...