कोराना वैक्सीन को लेकर इसके बनने के बाद से ही तरह-तरह की भ्रांतियां रही हैं। कई दूरदराज के इलाकों में तो लोगों के मरने तक की अफवाहें फैलीं। लेकिन इसके बाद जब एक बार लोगों का विश्वास जमा तो केंद्रों पर भीड़ लगने लगी। इस दौरान कई तरह के अध्ययन भी विभिन्न् दावों को लेकर सामने आते रहे। इसी तरह अभी हाल में लैंसेट के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वैक्सीन सभी भार वर्ग के लोगों में समान रूप से प्रभावी है।
लैंसेट डायबिटीज एंड इंडोक्रिनोलाजी में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना वैक्सीन हायर बाडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) और भारी वजन वाले लोगों में जितना कारगर है उतना ही उससे कम भार वाले लोगों को भी सुरक्षित करती है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लेखक कारमेन पीअर्नास ने बताया कि अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि वैक्सीन संक्रमित लोगों में गंभीर बीमारी के खतरे को भी कम करती है।
शोधकर्ताओं ने इंग्लैंड के 91 लाख लोगों को अपने अध्ययन में शामिल किया, जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर थी और जो इसके पहले संक्रमित नहीं हुए थे। इन्हें बीएमआइ के आधार पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की परिभाषा के अनुसार चार वर्गों में विभाजित कर अध्ययन किया गया। विश्लेषण में उम्र, लिंग, स्मोकिंग स्टेटस और अन्य सामाजिक आधार पर भी विभाजन किया गया।
अध्ययनकर्ताओं ने हर ग्रुप के वैक्सीन लगवाने और न लगवाने वालों के बीच तुलना की। यह अध्ययन आठ दिसंबर 2020 से 17 नवंबर 2021 के बीच किया गया। इसमें अगर भारी वजन वाले लोगों की तुलना देखें तो वैक्सीन न लगवाने वालों की अपेक्षा वैक्सीन लगवाने वालों की मृत्यु दर दो तिहाई कम पाई गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...