बलरामपुर जिले में एक दरोगा जी का दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वाड्रफनगर राजीव गांधी चौक पर दरोगा जी ने शराब के नशे में धुत्त् दो युवकों को बाइक हटाने को कहा। दरोगा जी का आदेश पालन करने में दोनों युवकों को देर हो गई। इससे वह नाराज हो गए और दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दरोगा जी ने शांति भंग करने की आईपीसी धारा के तहत मामला भी दर्ज कर लिया।
बलरामपुर जिले के वार्ड ऑफ नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का में रविवार को सप्ताहिक बाजार लगता है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पासवान कुछ काम से सिविल ड्रेस में सप्ताहिक बाजार में आए हुए थे। इस दौरान बीच सड़क पर बाइक को लेकर दो युवक खड़े थे। यह देखकर दरोगा जी ने उनसे बाइक सड़क के किनारे करने को कहा। शराब में धुत होने की वजह से दोनों युवक को सड़क से हटने में विलंब हुई। फिर क्या था दरोगा जी आपा खो बैठे और वहीं पर दोनों की लात-घुसे पिटाई करने लगे। दोनों सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो को वायरल किया जा रहा है।
उधर, दुर्ग जिले के धमधा थाना इलाके के दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग पर स्थित नमो ट्रैक्टर का एक नाबालिग कर्मचारी ट्रैक्टर को शो रूम से निकाल रहा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे धमधा थाना प्रभारी सोमेश बघेल की नजर पड़ी तो थाना नाबालिग ट्रैक्टर चालक से गाली गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। किसान संघ एवं ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर थानेदार पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि उन्होंने न तो किसी से मारपीट की है और न ही गाली-गलौज किया गया है। उन्होंने नियमतः दो हजार रुपये का फाइन काटा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...